टायर गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी आग ने लिया विकराल रूप,गोदाम के पास बने मकानों के लिए आग बनी खतरा,

टायर गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी आग ने लिया विकराल रूप,गोदाम के पास बने मकानों के लिए आग बनी खतरा,

आसमान छू रही आग की लपटों पर काबू पाने के लिए 03 फायर स्टेशन यूनिट ने किया साझा रेस्क्यू ऑपरेशन

फायर स्टेशन रुड़की देर रात मंगलौर थाने के निकट दिल्ली हाईवे पर स्थित टायर के गोदाम में भयंकर आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन रुड़की से फायर यूनिटे तुरंत घटनास्थल पहुंची। लगातार भयानक हो रही आग को देखते हुए थाना मंगलौर में तैनात फायर यूनिट एवं फायर यूनिट भगवानपुर को मौके पर बुलाकर सभी टीम द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर आग को चारों तरफ से पानी की बौछारें डालकर कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयास से नियंत्रण में लिया गया।

बड़ी घटना एवं क्षति होने से बचाने पर आसपास निवास कर रहे मोहल्ले वासियों में भी राहत महसूस करते हुए मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों एवं सहायता हेतु मौके पर मौजूद थाना मंगलौर के पुलिस बल का आभार प्रकट किया। आग से उक्त गोदाम में रखे पुराने लाखों के टायर जलकर राख हो चुके हैं काफी टायरों को जलने से बचा भी लिया गया है।

घटनास्थल पर गई टीम का विवरण

फायर स्टेशन रुड़की

1 FSO रुड़की भजन सिंह नेगी
2 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
3 लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार
4 चालक विपिन सिंह तोमर
5 फायरमैन अरुण रावत
6 फायरमैन सुनील कुमार बंदोंलिया

फायर यूनिट मंगलौर
1 लीडिंग फायरमैन अजब सिंह
2 चालक अब्दुल रहमान
3 फायरमैन यशपाल राणा
4 फायरमैन अजय कुमार

फायर यूनिट भगवानपुर
1 लीडिंग फायरमैन सतपाल बोकाडिया
2 चालक सुनील कुमार खन्ना
3 फायरमैन जुल्फान खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।