खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालय शिक्षा जगत की रीढ है उन पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालय शिक्षा जगत की रीढ है उन पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए।

सरकार द्वारा आज प्रत्येक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज खानपुर ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुरी कला मे आयोजित प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया की अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए लगातार विद्यालय के अध्यापकों से संपर्क में रहें।
उन्होंने कहा कि वे सरकारी स्कूलों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं तथा प्राइमरी स्कूलों में उनके द्वारा बच्चों के भोजन के लिए बर्तन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं वह लगातार स्कूलों का भ्रमण कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते रहेंगे।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा आशुतोष भंडारी ने अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा प्रवेश सरकारी विद्यालयों में कराने का आह्वान किया।
खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव ने बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया।
इस मौके पर नव प्रवेश लेने वाले बच्चों चांदनी, सानू,करिश्मा, अंजली, प्रीत, श्रवण ,प्रेम ,चांदनी, ऋतिक ,बुलबुल,गौरव,गुंजन देवी, शगुन,विवेक, प्रियांशु,लविश गोयल को विधायक उमेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया ! इसके अतिरिक्त कक्षा 6 से 9 तक प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए, जिनमें जानवी, तनु ,रितिका, सलोनी, रितिका, दीपा, मुकुल, विशेष, चीनू, बिंदिया,संध्या, विशाल शामिल रहे।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य चरण सिंह, विवेक सैनी,राजेंद्र सैनी, प्रीती जोशी, सुमनलता, नमेश,दीपक गुसाईं, गोरखपाल, होसराम,लव कुमार प्रधान कर्मपाल सिंह, लोकेंद्र कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मपाल सिंह व संचालन विवेक सैनी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।