विवाहेत्तर संबंध फिर बने हत्या का कारण, हरिद्वार पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से उठाया पर्दा

विवाहेत्तर संबंध फिर बने हत्या का कारण, हरिद्वार पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से उठाया पर्दा

मृतक के पिता की शिकायत पर दर्ज की गई थी गुमशुदगी, प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हुई सीडीआर एनालिसिस, सख्त पूछताछ पर विवाहिता ने खोले राज

सहारनपुर स्थित नहर से युवक का शव बरामद, विवाहिता और प्रेमी को किया गिरफ्तार

अभियुक्त चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, जेल जरूर जाएगा : एसएसपी अजय सिंह

थाना सिडकुल गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विवाहेत्तर संबंध के चलते बुने गए षड़यंत्र के पूरे खाके को जनता के सामने लाते हुए गुमशुदा के शव को बरामद कर कातिल विवाहिता एवं उसके प्रेमी को दबोचने में सफलता हासिल की है। 22.03.2023 को गुमशुदा के पिता मोहरपाल पुत्र मुन्सी सिंह निवासी ग्राम धनौरा जिला शाहजहाँपुर उoप्रo हाल पता निवासी ब्रहमपुरी काला गेट सिडकुल हरिद्वार की शिकायत पर थाना सिड़कुल में गुमशुदगी दर्ज कर विवेचक उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा गुमशुदा हेमेन्द्र एवं उसकी पत्नी रिंकी उर्फ किरण के मोबाईल की कॉल डिटेल मंगाई गयी थी।

कॉल डिटेल का अवलोकन करने पर एक संदिग्ध नम्बर से रिंकी उर्फ किरन की लगातार बातचीत होना पाए जाने पर मिलान किया गया तो उक्त संदिग्ध नम्बर व गुमशुदा हेमेन्द्र सिंह की अन्तिम लोकेशन थाना भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत एक ही स्थान पर होना पाया गया। प्रारम्भिक पूछताछ मे रिंकी उर्फ किरन द्वारा विवेचना में किसी भी प्रकार का सहयोग न कर उक्त अज्ञात नम्बर की आईडी मौहम्मद शारूफ को पहचानने से इन्कार व फोन पर बात करने से स्पष्ट मना करने एवं हेमेन्द्र के परिजनो को उक्त नम्बर के बारे में कोई जानकारी न होने पर रिंकी उर्फ किरण से सख्ती से पूछताछ की गयी।
लगातार कठिन सवालों का सामना कर रही रिंकी के आखिरकार टूटने पर जानकारी मिली कि उक्त नम्बर रिंकी के प्रेमी शारूफ का है। विवेचना आगे बढ़ाते हुए संदिग्ध मौहम्मद शारुफ अली को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो के बीच चल रहे अवैध प्रेम प्रसंग के बीच मृतक हेमेन्द्र उर्फ सौरभ द्वारा रंगे हाथ पकड़ने व आपस में हुई तीखी बहस होने पर दोनो (रिंकी व शारुफ) ने हेमेन्द्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
योजना के अनुसार 11.03.2023 को गुमशुदा हेमेन्द्र को दावत के बहाने भगवानपुर बुलाया और शराब पिलाकर देर रात रस्सी से गला घोटकर हत्या करने के उपरांत शव को नहर में फेंक दिया। उक्त शव थाना बडगांव पुलिस द्वारा 19.03.2023 को नहर ग्राम सिमलाना से बरामद करते हुए नियमानुसार शव का अन्तिम संस्कार किया जा चुका था। सन्बन्धित थाने से सम्पर्क करने पर मृतक के परिजनों द्वारा उक्त अज्ञात शव के कपड़ों को पहचाना गया।

पुलिस टीम ने थाना बडगांव से मृतक के कपडे व फोटो व अन्य दस्तावेज कब्जे लिये गये। अभि0 की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त रस्सी, ट्रक व मृतक का मोबाईल फोन को बरामद किया गया व विधिक अधिकारों के मुताबिक अभियुक्ता रिंकी उर्फ किरन को हिरासत पुलिस लेकर दर्ज गुमशुदगी को मु0अ0सं0 221/23 धारा- 302,201,120(बी) भादवि मे तरमीम किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों
1- मौहम्मद शारुफ अली पुत्र मोमीन निवासी ग्राम बनेरा खास थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उ0प्र0
2- श्रीमती रिंकी उर्फ किरन पत्नी हेमेन्द्र उर्फ सौरभ निवासी ग्राम रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार।

बरामदगी माल
1-हत्या में प्रयुक्त 01 रस्सी
2-मृतक का मोबाईल फोन
3-हत्या में प्रयुक्त वाहन ट्रक संख्या UP-11-AT-9827

पुलिस टीम
SHO सिडकुल रमेश तनवार, SSI शहजाद अली, SI देवेन्द्र सिंह चौहान (विवेचक),HC गोपीचन्द,C गजेन्द्र,C प्रमोद गोस्वामी,C सतेन्द्र चौधरी,C दीपक दानू,C विक्रम सिंह, C इन्द्र सिंह, C नरेन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।