उत्तर प्रदेश पी0सी0एस0 परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली कुoआकांक्षा गुप्ता को भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मनित !

उत्तर प्रदेश पी0सी0एस0 परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली कुoआकांक्षा गुप्ता को भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मनित !
प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा की वैश्य समाज की लड़कियां आज प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।उन्होंने बिटिया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपको महाराजा अग्रसेन के बताए गए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलकर समाज में खड़े अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाकर उसकी सेवा करनी है। सेवा और न्याय का जो जज्बा आज तुम्हारे अंदर है,उसको सदैव कायम रखना है।
कुo आकांक्षा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने चाचा को दीया, कुo आकांक्षा ने कहा की यदि बेटियां ठान लें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है ईश्वर में आस्था,कठिन परिश्रम,अटूट इच्छाशक्ति व सकारात्मक दृष्टि से किए गए प्रयास से कठिन मंजिल भी आसान हो जाती है। बेटियों के माता-पिता से उन्होंने आव्हान किया कि बेटियों को खूब पढ़ायें तथा उन्हें आगे बढ़ाएं बेटियों को खेलने भी दें,जब वह खेलेंगी तभी तो खिलेंगी।
इस अवसर पर जीएमएस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव शिखर कुच्छल,मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, उपाध्यक्ष वंदना गोयल, सह सचिव अंजू अग्रवाल, आलोक गोयल, कमलेश अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता,श्रीमती सपना गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।