घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का पर्दाफाश

घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का पर्दाफाश

हरिद्वार पुलिस ने दबोचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 04 शातिर बदमाश

किरायेदारों ने ही साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को दिया अंजाम

लगभग 2 लाख कीमती लूटे गये माल (नगदी, आभूषण) एवं तंमचा व कारतूस बरामद

हर अपराधी पर हमारी नजर है, एक-एक कर सब जेल जाएंगे: एसएसपी हरिद्वार

थाना सिडकुल 08-04-2023 को बबीता निवासी उदय इन्कलेव नवोदय नगर थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा 02 अज्ञात बदमाशो द्वारा मकान में घुसकर वादिया के गले से सोने की चैन व कान के झुमके व पायल लूट कर ले जाने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशानिर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा औरंगाबाद–योगग्राम रास्ते से 04 अभियुक्तों शुभम, अजय, अनुज कश्यप व आशिष उर्फ छोटा को लूटे गये माल, तंमचा व 01 कारतूस के साथ किए गिरफ्तार !

अभियुक्त सुभम व अजय पीड़िता के मकान में किराये पर रहते थे जिनको पीड़िता के सोना पहनने व दिन में अकेले रहने की जानकारी पहले से थी। इनके द्वारा अपने साथियों अनुज कश्यप व आशिष उर्फ छोटा को बुलाकर प्लान तैयार कर महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

बरामदगी का विवरण
1- सोने की चैन
2- चांदी की पायल आदि
3- नगदी ₹5300
4- 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

अभियुक्त नाम पता
1- शुभम पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0
2- अजय पुत्र राकेश निवासी ग्राम निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0
3- अनुज कश्यप पुत्र राजवीर उर्फ राजू निवासी कोतवाली रोड बुढाना थाना बुडाना जिला मु0नगर उ0प्र0
4- आशीष उर्फ छोटा पुत्र रविन्द्र उर्फ खब्बा निवासी ग्राम ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0 उम्र

पुलिस टीम
रमेश तनवार प्रभारी निरीक्षक सिडकुल,0उ0नि0 शहजाद अली ,उ0नि0 रघुवीर सिंह रावत ,हे0का0 28 गोपी चन्द्र पूनिया , कानि0 685 गजेन्द्र सिंह ,कानि0 533 सुनील तोमर ,कानि0 815 विक्रम सिंह कानि0 1575 मनीष सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।