कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का किया शुभारंभ

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का किया शुभारंभ

प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार। सरकार जनता के द्वार के अंतर्गत आज मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रांगण, बहादराबाद में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 24 अप्रैल से 03 मई 2023 तक आयोजित जनपद हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महोत्सव के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस महोत्सव के माध्यम से कृषि विकास से सम्बन्धित समस्त केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित जानकारी एवं लाभ कृषकों तक पहुंचाया जायेगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ये प्रचार वाहन सरकार जनता के द्वार के तहत हरिद्वार जनपद के न्याय पंचायत स्तर तक जायेंगे और केंद्र और राज्य सरकार के कृषि से संबंधित योजनाओ की जानकारी कृषकों को देगे l उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने के बारे में बताना और कृषकों की समस्या का समाधान द्वार पर जाकर करना है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि के विकास के लिए तथा कृषि को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है, जिससे किसान भाईयों के लाभान्वित होने के साथ-साथ कृषि विकास भी अनवरत बढ़ रहा है ।
उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य गठन के समय प्रदेश में कुल कृषियोग्य भूमि 7.70 लाख हैक्टेयर थी, जिस पर खाद्यान्न उत्पादन 16.47 लाख मैट्रिक टन था । वर्तमान में कृषि योग्य भूमि घटकर 6.21 लाख हैक्टेयर हो गयी है, लेकिन खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 19.23 लाख मैट्रिक टन हो गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों, कृषकों एवं विभाग द्वारा खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में सराहानीय प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कृषक महोत्सव खरीफ 2023 का आयोजन प्रदेश की समस्त न्यायपंचायत, कृषि एवं समस्त रेखीय विभाग द्वारा 25 अप्रैल से 03 मई तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के सभी जनपदों में कृषक महोत्सव का शुभारम्भ करते हुये कृषक रथ अधिकारियों / वैज्ञानिकों के दल न्यायपंचायतों के लिये प्रस्थान करेंगे। जिसमें स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा गोष्ठियों के माध्यम से नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी ब्लाक प्रमुख आशा नेगी, सहित संबंधित पदाधिकारी तथा अधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।