खनन विभाग, हरिद्वार की कार्यवाही में 1 स्टोन क्रेशर व 1 हाइवा ट्रक सीज।

खनन विभाग, हरिद्वार की कार्यवाही में 1 स्टोन क्रेशर व 1 हाइवा ट्रक सीज।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में जनपद में अवैध खनन व परिवहन की शिकायत पर खनन विभाग लगातार एक्टिव है। आज सुबह गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि भोगपुर स्थित एक स्टोन क्रेशर द्वारा कल रात को मनमाने ढंग से अवैध खनन कर उपखनिज जमा किया गया है, जिसमें खनन अधिकारी हरिद्वार द्वारा खनन निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम बनाकर औचक निरीक्षण करवाया गया, जिसमें मौके पर कच्चा माल जमा पाया गया, टीम द्वारा तत्काल स्टोन क्रेशर की पैमाइश कर स्टोन क्रेशर में अनियमितता मिलने पर मौके पर ही स्टोन क्रेशर सील कर दिया गया है। टीम के क्षेत्र में गश्त के दौरान एक 10 टायरा ट्रक बिना रवन्ना के 16 घन मी0 ग्रीट भरा पाया गया है, जिसे सीज कर शिव गंगा स्टोन, भोगपुर के मुंशी के सुपुर्द किया गया है। अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
जांच टीम में मनीष कुमार, खनन निरीक्षक, सर्वेयर विवेक कुमार, खनिज मोहर्रिर विजय सिंह व पी0आर0डी0 स्टाफ पदम् उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।