हंसराज गंगाराम अहीर अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डाम कोठी में एक बैठक आयोजित हुई।

हंसराज गंगाराम अहीर अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डाम कोठी में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में हंसराज गंगाराम अहीर ने अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बीएचईएल के अधिकारियों से विचार-विमर्श के दौरान पूछा कि बीएचईएल हरिद्वार यूनिट में कुल कितने कार्मिक हैं, उनमें से कुल कितने पिछड़े वर्ग के हैं, आरक्षण के रोस्टर का पालन हो रहा है कि नहीं, कार्मिकों के ए,बी,सी तथा डी ग्रुप में पिछड़े वर्ग के कार्मिकों की कितनी संख्या है, कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाये जाने का क्या प्राविधान है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि कार्मिकों की कुल संख्या में से 973 कार्मिक बीएचईएल में पिछड़े वर्ग के हैं तथा आरक्षण के रोस्टर का प्रारम्भ से ही पालन किया जाता है तथा समय-समय पर आवश्यकतानुसार सभी को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अधिकारियों ने सीएसआर मद में जन कल्याण के क्षेत्र में बीएचईएल द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी साझा की।
बैठक में अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि परिवार में पति-पत्नी दोनों को पात्रता के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन अनुमन्य की जाती है। अभी हाल ही में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन की धनराशि में बढ़ोत्तरी की गयी है, समय-समय पर बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थल पर ही पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
हंसराज गंगाराम अहीर अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से बीएचईएल वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी शिष्टाचार भेंट की।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के डामकोठी पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, ईडी बीएचईएल पी0वी0 झा, जीएम पी0के0 श्रीवास्तव, प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, ललित कुमार, शिया शरण यादव, विमलेश कुमार, घनश्याम यादव सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।