हरिद्वार विक्रम सिंह परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोट वैली की स्थापना के सम्बन्ध में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार विक्रम सिंह परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोट वैली की स्थापना के सम्बन्ध में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा ने गोट वैली योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी परियोजना निदेशक को दी। उन्होंने बताया कि गोट वैली स्थापना का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक बकरी पालन को युवाओं एवं महिलाओं के लिये स्वरोजगार के रूप में स्थापित करने के साथ ही बकरी पालन के असंगठित क्षेत्र को संगठित करते हुये निर्यातपरक गुणवत्ता का मीट व दूध उत्पादित करना है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि गोट वैली की स्थापना हेतु ऐसे स्थान को प्राथमिकता दी जायेगी, जहां पर बकरी पालन गतिविधि पूर्व से संचालित की जा रही हो, गोट वैली की सीमा परिधि 20 से 25 किलोमीटर लम्बी दूरी एवं अधिकतम दो से तीन किलोमीटर चौड़ी हो, गोट वैली के अन्तर्गत न्यूनतम सौ या सौ से अधिक इच्छुक स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार हेतु प्राथमिकता दी जायेगी, गोट वैली हेतु बकरियों की उपलब्धता विकासखण्ड स्तरीय क्रय समिति द्वारा की जायेगी, जो राज्य स्तरीय सवेक्षण टीम द्वारा चयनित स्थलों से बकरियों का क्रय कर लाभार्थियों को उपलब्ध करायेगी तथा लाभार्थी का पंजीकरण उत्तराखण्ड भेड एवं ऊन विकास बोर्ड में होना आवश्यक है।
बैठक में गोट वैली योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधायें-ऋण व अनुदान, ऋण वापसी का प्राविधान, प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास आदि प्रकरणों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सर्वप्रथम गोट वैली के लिये क्षेत्र का चयन अवश्य कर लें तथा बकरियों को चराने के लिये वन विभाग से भी जो औपचारिकतायें हैं, उन्हें पूर्ण करा लें एवं गोट वैली स्थापना के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों-प्रिण्ट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया आदि से व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके तथा उनकी आर्थिकी में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर ए0आर0 कोआपरेटिव राजेश चौहान सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।