श्रीभगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने तिरुपति में बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

श्रीभगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने तिरुपति में बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

हरिद्वार। श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों का एक दल राष्ट्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति,आन्ध्र प्रदेश द्वारा अखिल भारतीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से प्रतिभागी छात्र उपस्थित हुए थे।
श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने भी इस संस्कृत समारोह में प्रतिभाग किया था। जिसमें शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र दीपांशु हर्बोला ने संस्कृतगीतगान स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक व तीन हजार रुपए की पुरस्कार राशि, शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र रोहन बहुखंडी ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक व तीन हजार रुपए की पुरस्कार राशि, शास्त्री तृतीय वर्ष के छात्र राकेश चंद्र पोखरिया ने 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक लेकर तिरुपति में उत्तराखंड प्रान्त एवं महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
महाविद्यालय के प्रतिभागियों के दल के तिरुपति आदि तीर्थस्थलों का भ्रमण कर हरिद्वार लौटने पर महाविद्यालय परिवार ने सभी विजयी छात्रों का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ब्रजेन्द कुमार सिंहदेव ने बताया कि यह गौरव का क्षण है कि महाविद्यालय के छात्र सुदूर दक्षिण भारत में आयोजित विविध अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर विजयी हुए हैं। हमारा प्रयास सदा यह रहता है कि छात्र संस्कृत शास्त्रों के अध्ययन-अध्यापन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हो। छात्रों के विकास के लिए सुविधाएं प्रदान करने हेतु महाविद्यालय अहर्निश प्रयत्नशील है। विजयी छात्रों से प्रेरणा लेकर भविष्य में आयोजित होने वाली विविध प्रतिस्पर्धाओं में छात्र उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य सभी प्राध्यापकों डॉ. निरंजन मिश्र, डॉ. मंजू पटेल, डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. आशिमा श्रवण, डॉ. दीपक कुमार कोठारी, डॉ. आलोक सेमवाल, विवेक शुक्ला आदि ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएं समर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।