मर्डर केस में मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार

मर्डर केस में मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार

लंढौरा स्थित दून मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा उपलब्ध कराई गई थी नींद की गोलियां

घर वालों को नींद की गोली खिला मृतक की बहन ने प्रेमी और 01 अन्य युवक ने दिया वारदात को अंजाम, रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

मृतक युवक की नाबालिक बहन सहित दो अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल

कोतवाली लक्सर वादी सेठपाल पुत्र पिताम्बर निवासी ग्राम ढाढेकी ढांणा द्वारा शिकायत देते हुए बताया कि 06.02.2023 की रात उनका पूरा परिवार अचानक गहरी नींद में सो गया और इसी दौरान उनका पुत्र कुलवीर उर्फ शेर सिंह उम्र 17 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपह्रत कुलवीर की बहन का पडोसी युवक राहुल के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर अपनी बहन व प्रेमी राहुल के साथ विवाद होना प्रकाश में आया था।

अपह्रत कुलवीर की नाबालिक बहन से गहनता से पूछताछ करने पर  अपने प्रेम संबंधों में भाई को कांटा बनता देख युवती ने प्रेमी राहुल और उसके दोस्त के साथ मिलकर 06. 02.2023 को प्रेमी राहुल  द्वारा युवती को दी गयी नींद की गोलियां  रात में अपने परिवार के सभी सदस्यों को दूध में मिलाकर पिला दी थी। सभी परिजन के बेहोश होने पर रात को युवती ने प्रेमी राहुल और कृष्णा के साथ मिलकर कुलवीर का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी व कुलवीर के शव को राहुल के घेर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इसके युवती ने अपने घरवालो व पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद भी नींद की गोली खा ली थी।

अभियुक्त राहुल के घेर से मृतक का शव बरामद करते हुए  अभियुक्त राहुल एवं उसके दोस्त कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। व अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नींद की गोलियां उसके घर से बरामद की गयी थी। मृतक की बहन को निगरानी में लेकर बालिका सुधार गृह भेजा गया था।

अभियुक्त राहुल द्वारा दौराने पूछताछ नशे की गोलियां लण्ढौरा मंगलौर में स्थित दून मैडिकल स्टोर के संचालक सुहैल द्वारा उपलब्ध कराना बताया गया था। दून मैडिकल स्टोर के संचालक द्वारा अभियुक्त राहुल की शिनाख्त की गयी थी व मैडिकल संचालक सुहैल का नाम मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आया था। प्रकाश में आये अभियुक्त सुहैल उपरोक्त को 28.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर दून मैडिकल स्टोर लण्ढौरा मंगलौर से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नींद की 10 गोलियां बरामद की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. सुहैल पुत्र मौ० इकबाल निवासी- ग्राम लादपुर कंला लक्सर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार

पुलिस टीम
01- अमरजीत सिंह-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर
2- व0उ0नि0 अंकुर शर्मा
3-म0उ0नि0 एकता ममगाई
04- कानि० चालक लाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।