विश्वपटल पर योगासन खेल को स्थापित करने को हुआ मंथन: स्वामी रामदेव महाराज आचार्य बालकृष्ण महाराज

विश्वपटल पर योगासन खेल को स्थापित करने को हुआ मंथन: स्वामी रामदेव महाराज आचार्य बालकृष्ण महाराज

हरिद्वार: स्वामी रामदेव महाराज एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग तो जन-जन तक पहुँच ही रहा है साथ ही वह युवाओं, खासकर बाल्यकाल के विद्यार्थियों में उनके जीवन का अंग बन जाए और संस्कारों का बीजारोपण बचपन में हो जाए, इसलिए एक दूरगामी सोच के साथ योगासन को जहाँ खेलो इण्डिया गेम्स में सम्मिलित कर लिया गया है वहीं एन.सी.ई.आर.टी./एस.जी.एफ.आई. एवं यूनिवर्सिटी गेम्स के साथ में भी योगासन खेल को सम्मिलित कर लिया गया है। शिक्षा-पाठ्यक्रम के साथ जोड़ते हुए देश-विदेश में बड़े पैमाने पर योगासन खेल को स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वर्ल्ड योगासन की बैठक पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण महाराज एवं विवेकानंद विश्वविद्यालय बेंगलुरु के कुलाधिपति एवं वर्ल्ड योगासना के महासचिव डॉ. एच.आर. नागेन्द्र की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड योगासना संस्था परम श्रद्धेय स्वामी रामदेव महाराज के नेतृत्व में योगासन खेल को विश्व पटल पर स्थापित करने को लेकर निरंतर प्रयासरत है। पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि एवं साध्वी भगवती (परमार्थ निकेतन) ने विश्व पटल पर योगासन खेल को स्थापित करने के प्रयास की सराहना की और पश्चिम के देशों से जोड़ने के लिए एक योजनाबद्ध रोडमैप बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहा कि योगासन खेल के साथ-साथ योग का सैद्धांतिक पक्ष भी खिलाड़ी समझें, इसलिए इसको ट्रेनिंग पाठ्यक्रम में सम्मिलित करना चाहिए। डॉ. एच.आर. नागेन्द्र जी ने प्रस्तावित किया कि आगामी छः महीने में जर्मनी, आस्ट्रेलिया, मॉरिशस, अमेरिका, कोरिया एवं भारत में ऐसे छः अंतराष्ट्रीय आयोजन करवाकर योगासन की वर्ल्ड चैम्पियनशिप भारत में करवाई जाए, जिसे सभी ने सराहा और यह निर्धारित किया कि इस वर्ष एक साथ छः अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए समय पर्याप्त नहीं है, इसलिए अमेरिका और कोरिया के कार्यक्रमों को सहमति प्रदान की गई। इसके बाद अहमदाबाद, भारत में एशियन चैम्पियनशिप एवं वर्ल्ड फेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
हार्टफुलनेस संस्था की अंतराष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एकता ने कहा कि हमारे अंतर्राष्ट्रीय संस्थान योगासन खेल के लिए प्राथमिक रूप से कार्यालय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
वर्ल्ड योगासन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा ने लेखा-जोखा की जानकारी दी। श्रद्धेय आचार्य ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत बैंक अकाउण्ट एफ.सी.आर.ए. के अनुरूप खोलने का निर्देश दिया। वेबसाइट को अपडेट करने का दायित्व वर्ल्ड योगासना के सचिव डॉ. जयदीप आर्य को सौंपा गया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल योग फेडरेशन भाई उदित एवं डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में एवं एशियन योगासन इकाई डॉ. संजय मालपानी एवं डॉ. उमंग डान के नेतृत्व में कार्य कर रही है।

इस बैठक में उदित सेठ, डॉ. जयदीप आर्य, डॉ. संजय मालपानी, डॉ. उमंग सहित ऑनलाइन रूप से पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि, साध्वी भगवती,विष्णु शर्मा एडवोकेट दिल्ली ने योगासन को विश्व पटल पर स्थापित करने हेतु अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।