मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में सिडकुल में सर्विस लेन का नाले सहित निर्माण कार्य किया जायेगा, रो नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा, सिडकुल बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु पानी की टंकी का निर्माण किया जायेगा, सिडकुल क्षेत्र में जलभराव समस्या के समाधान हेतु राजा बिस्कुट कम्पनी के पास नालों का निर्माण कराकर बड़े नाले से जोड़ा जायेगा, सिडकुल क्षेत्र के नालों की साफ सफाई और रख रखाव की व्यवस्था की जायेगी, बहादरा औद्योगिक सिडकुल क्षेत्र की आंतरिक सड़कों का लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माण कार्य करवाया जायेगा तथा साइन बोर्ड लगवाये जायेंगे, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना की जायेगी, की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पहले घर, दुकान, गाड़ी, खेत सभी पुरुषों के नाम पर हुआ करते थे, परन्तु हमने यह नियम बदल कर महिलाओं को भी घर की मालकिन बनाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत लाखों रूपये के पी.एम आवास से देश की करोड़ों दीदियों को लखपति बनने का भी कार्य किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत नव-निर्मित भवनों की प्रतीकात्मक चाबी लाभार्थियों को सौंपी, भवनों का निरीक्षण किया तथा एनिमल एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।
कर्यक्रम को हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशक’ ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बने इन आवासों का निर्माण रिकार्ड समय में पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को मॉडल स्टेट बनाया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, राज्य सभा सांसद सुश्री कल्पना सैनी, नगर विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर नगर निगम हरिद्वार सुश्री अनीता शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर लोकार्पण व शिलान्यास की गयी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर कार्यक्रम स्थल सिडकुल रोशनाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री एवं विशिष्टजनों का पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर, फीता काटकर किया गया।
कर्यक्रम का सफल संचालन रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी ने किया।
इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, अध्यक्ष रूड़की शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर,भाजपा महामंत्री आशु चौधरी, उपाध्यक्ष विकास तिवजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक सुश्री रेखा यादव, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
उत्तराखंड के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएसवीआई) और नेस्ले इंडिया ने राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया।
0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।