इससे पहले भी 2 दिन पूर्व में बहादराबाद थाना पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी आज फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेन स्नैचर बदमाशों से हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़ मैं एक बदमाश के पैर में लगी गोली दूसरा फरार बदमाश की तलाश जारी

 

इससे पहले भी 2 दिन पूर्व में बहादराबाद थाना पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी आज फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेन स्नैचर बदमाशों से हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़ मैं एक बदमाश के पैर में लगी गोली दूसरा फरार बदमाश की तलाश जारी

आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी

शहर में हुई चेन स्नैचिंग कर आतंक फैलाने वाले गैंग की तीन थानों की पुलिस घेराबंदी में जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल

घायल बदमाश के शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में लूट, पुलिस मुठभेड़ आदि के कई मामले हैं दर्ज

हरिद्वार/ कोतवाली नगर कल सांय कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत पुराने रानीपुर मोड पर एक चैन स्नैचिगं की घटना होने पर तत्काल सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से चैक किया तो मोटर साईकिल न0 UP17-BC 5956 प्रकाश में आई जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे तब से लगातार जनपद पुलिस एवं सीआईयू टीम को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे।

तभी से विभिन्न मैन्युअल एवं इलेक्ट्रॉनिक संचार के माध्यमों से की जा रही चेकिंग के दौरान आज उक्त मो0सा0 के सैक्टर- 2 के पास दिखाई देने पर तीन थानों ज्वालापुर, रानीपुर, सिडकुल एवं सीआईयू हरिद्वार की पुलिस टीमों द्वारा उनका पीछा करने पर बदमाश भगत सिहं चौक होते हुये हिलबाई पास रोड की तरफ भागे जहां विभिन्न पुलिस टीमों से चौतरफा घिर जाने पर पुलिस टीम पर फायर किया जिसमें पुलिस की जबावी फायरिग में बदमाश मोहित अवस्थी के दाहिने पांव पर गोली लगी जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा जिसके दूसरे साथी पवन पांडे की तलाश में कॉम्बिंग जारी है।

सूचना पर एसएसपी हरिद्वार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुचे व घटना की जानकारी लेते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गिरफ्तार बदमाश/अभियुक्त
मोहित अवस्थी पुत्र श्री रविंद्र अवस्थी पता ग्राम बेला छेदा थाना पोबाना जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष

फरार बदमाश/अभियुक्त
पवन पांडे पता जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

बरामदगी
एक तमंचा 315 बोर,
एक खोखा कारतूस,
एक जिंदा कारतूस
एक मोटरसाइकिल
एक धातु की चैन

दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद में ग्राम समाज की भूमि के अवैध विनिमय के मामले में हाईकोर्ट ने यथास्थिति के दिए आदेश।
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अंतर्गत मंडी समिति प्रांगण में कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में पोषण किट,वितरण की। शिक्षा सहायता किट, हाइजीन किट वितरण एवं मोबाइल वैन के माध्यम से श्रमिकों की स्वास्थ जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।