अटल उत्कृष्ट राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, निरंजनपुर जनपद हरिद्वार में इफको द्वारा एक किसान सभा का आयोजन किया गया

अटल उत्कृष्ट राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, निरंजनपुर जनपद हरिद्वार में इफको द्वारा एक किसान सभा का आयोजन किया गया,

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार श्रीवास्तव ,राज्य विपणन प्रबंधक, इफको देहरादून थे कार्यक्रम में डॉ राम भजन सिंह उप महाप्रबंधक( विपणन) इफको, हरिद्वार ने सभी किसानों एवं अधिकारियों का स्वागत किया तथा किसानों को इफको उर्वरकों के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम में सहकारी गन्ना विकास परिषद , लक्सर के गन्ना विकास निरीक्षक समय सिंह ने गन्ने की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी l इफको एमसी प्रतिनिधि अंकुश चौधरी ने गन्ने में कीड़े बीमारियों एवं उनकी रोकथाम बारे में विस्तार से जानकारी दी। दिग्विजय सिंह, जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक, लक्सर ने गन्ने की नए प्रजातियां जैसे 13235 14201, 15023 की बुवाई करने की सलाह दी क्योंकि इन प्रजातियों में कोई रोग नहीं है गन्ने की 0238 प्रजाति में रेड रोड जिसे गन्ने का लाल सड़न रोग या गन्ने का कैंसर भी कहते हैं आना शुरू हो गया हैl कार्यक्रम में राजीव नंद प्रबंधक राज्य विपणन प्रबंधक इफको देहरादून ने किसानों को के नए उत्पाद जैसे नैनो यूरिया, नैनो डीएपी तरल ,सागरिका ,बायो फर्टिलाइजर एवं जल विलय उर्वरकों के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया कार्यक्रम में किसान सेवा सहकारी समिति निरंजनपुर के सभापति अमरजीत सैनी ,ग्राम प्रधान अनुज अग्रवाल, समिति के संचालक मंडल के सदस्य संदीप सैनी समिति के प्रबंध निदेशक नरेश कुमार जिला प्रबंधक यूसीएफ वीर सिंह, मास्टर जगपाल सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर के सचिव सूरजभान, ईश्वर सिंह एवं समिति के कर्मचारियों सहित लगभग 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद में ग्राम समाज की भूमि के अवैध विनिमय के मामले में हाईकोर्ट ने यथास्थिति के दिए आदेश।
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अंतर्गत मंडी समिति प्रांगण में कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में पोषण किट,वितरण की। शिक्षा सहायता किट, हाइजीन किट वितरण एवं मोबाइल वैन के माध्यम से श्रमिकों की स्वास्थ जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।