हत्या प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने किया 36 घंटे में खुलासा

हत्या प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने किया 36 घंटे में खुलासा

खेत में अकेले काम कर रहे राजपाल को पाटल से वार करते हुए मौत के घाट उतारा,

जमीनी विवाद बना हत्या की वजह, सगे भाई ने पाटल से उतारा मौत के घाट

खून से सनी शर्ट व पाटल बरामद

परिवारिक विवाद में रंजिशन कोई ऐसा कदम न उठाए जो आजीवन कारावास जेल में रहना पड़े,टीम को त्वरित अनावरण और गिरफ्तारी पर 10 हजार का ईनाम दिया जाएगा:एसएसपी हरिद्वार

थाना बहादराबाद खेलड़ी निवासी मृतक राजपाल सिंह की सनसनीखेज हत्या में प्रयुक्त पाटल व हत्या के दौरान हत्याभियुक्त द्वारा पहनी खून से सनी शर्ट बरामद करते हुए पुलिस टीम ने मृतक के भाई बाल सिंह को दबोचकर आक्रोशित जनता के गुस्से को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। खेत में शव मिलने की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह समेत जनपद के तमाम आलाधिकारी एवं फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतक की पहचान राजपाल के तौर पर होने पर पुलिस टीम ने मौके से सैंपल सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित करते हुए मृतक के पुत्र के प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना बहादराबाद में बाल सिंह व उसके 02 पुत्रों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रकरण के जल्द खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में SSP द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक राजपाल एवं प्रतिवादी बाल सिंह का जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था तथा आए दिन दोनों में जमीन के एक टुकड़े को लेकर कहासुनी होती रहती थी साथ ही यह बात भी निकल कर सामने आई कि घटना के तुरंत बाद विपक्षीगण घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे।
इस जघन्य घटना को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों में दिख रहे आक्रोश तथा बढ़ते दबाव के बीच टीम ने अभियुक्तों के मोबाइल नंबर बंद होने पर मैन्युअली काम करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को बीती शाम थाना क्षेत्र से दबोच लिया।

मृतक राजपाल व अभियुक्त बाल सिंह के बीच आधा बीघा जमीन कब्जाने और खेत में जाने के रास्ते को बंद करने को लेकर अक्सर दोनों भाइयों के बीच विवाद चलता रहता था। जिस कारण बाल सिंह ने अपने भाई राजपाल को ठिकाने लगाने का मन बनाकर दिनांक 29.05.23 की दिन दोपहरी में मौका पाकर खेत में अकेले काम कर रहे राजपाल को पाटल से वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया एवं पाटल को झाड़ियों में छुपा कर मौके से भाग गया। प्रकरण में अन्य की संलिप्तता के संदर्भ में विवेचना जारी है।

अभियुक्त का विवरण
बाल सिंह पुत्र अतुर सिंह निवासी खेलड़ी

बरामदा माल
1-हत्या में प्रयुक्त पाटल
2-खून से सनी अभियुक्त की शर्ट

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष बहादराबाद अनिल चौहान, उ0नि0 अशोक सिरसवाल, उ0नि0 पंकज कुमार
उ0नि0 विजय भारद्वाज, उ0नि0 विजय प्रकाश, कां0 सुनील, कां0 राहुल, कां0 विरेंदर
कां0 रंजीत, कां0 वीर सिंह, कां0 मुकेश, कां0 विकास थापा, कां0 रोहित नौटियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।