पथरी। कटारपुर चौराहे पर प्रतिभा एजुकेशनल एकेडमी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

पथरी। कटारपुर चौराहे पर प्रतिभा एजुकेशनल एकेडमी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

माँ गंगे ब्लड बैंक जगजीतपुर के द्वारा और प्रतिभा एजुकेशनल एकेडमी के सौजन्य से कटारपुर चौक पर रक्त दान शिविर का आयोजन हुवा। भाजपा किसान मोर्चा से जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान में दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का सुभारंभ किया। इस अवसर पर 50 से ज्यादा रक्तदानियों ने रक्तदान किया। हिन्दू जागरण मंच से जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सैनी ने रक्तदानियों को माल्यार्पण करके सम्मानित किया। प्रतिभा एजुकेशनल एकेडमी से अरुण शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में अभी भी रक्त की काफी मात्रा में जरूरत है, ऐसे में समय समय पर ऐसे रक्तदान शिविर की समाज को बहुत जरूरत है। माँ गंगे ब्लड बैंक के एमडी एनएस नेगी ने बताया कि कोरोना काल मे जब भी किसी रोगी को रक्त की जरूरत रही माँ गंगे ब्लड बैंक उसके लिये 24 घण्टे तैयार रहा है और क्षेत्र के युवाओ को रक्तदान करने के लिये निरन्तर प्रेरित करता रहेगा। हरिद्वार ग्रामीण से समाजसेवी नरेश शर्मा ने रक्तदानियों का उत्साह वर्धन करते हुवे कहा कि प्रत्येक रक्तदाता सम्मान का पात्र हैं जो दूसरों के जीवन की रक्षा के लिये बिना जाति धर्म देखे रक्त दान करते हैं।
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो में नरेश भारद्वाज, निखिल चौहान, अधिवक्ता जितेंद्र ठाकुर, शौरभ शर्मा, भानु प्रताप उपाध्याय, बिजेंद्र कुमार, स्वाति उपाध्याय, सन्दीप कुमार, शिव दत्त, सोनू कश्यप, कुलदीप सैनी, हिमांशु, अश्वनी कुमार, नर सिंह, सावेज चौधरी रूपेश आदि ने भाग लिया। माँ गंगे ब्लड बैंक की ओर से एनएस नेगी के दिशा निर्देश में लैब टेक्नीशियन दीक्षित सैनी, जन समर्पक अधिकारी सुनीता के अलावा आकांशा, पिंटू औऱ गगन शर्मा ने रक्त दान शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।