गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 37 लाख रुपए लागत से इस पार्क का निर्माण एवं सौंदर्यकरण हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 37 लाख रुपए लागत से इस पार्क का निर्माण एवं सौंदर्यकरण हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विधानसभा रानीपुर क्षेत्र में उनके द्वारा प्रस्तावित स्वीकृत किये गये 20 पार्को में से नगर निगम हरिद्वार के वार्ड 54 में गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय स्थित बडा परिसर पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 37 लाख रुपए लागत से इस पार्क का निर्माण एवं सौंदर्यकरण हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे क्षेत्र में वरीयता को ध्यान में रखकर सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत्त है।।क्षेत्र में स्थित पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं सुधारीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शेष सभी पार्कों को भी सुंदर एवं सुसज्जित किया जाएगा।
स्थानीय पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा नागेंद्र राणा ने क्षेत्रीय जनता की ओर से विधायक जी का धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में विधायक आदेश चौहान का अभूतपूर्व योगदान रहा है।
इस अवसर पर गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय कुलपति अंबुज कुमार, कुलसचिव सुनील कुमार, मुख्यअधिष्ठाता दीनानाथ शर्मा, प्रो0 प्रभात कुमार,
प्रो0 श्रवण कुमार शर्मा,प्रो0 वीके सिंह,प्रो0 देवेंद्र मलिक
डॉ करतार सिंह, शशिकांत शर्मा, डॉ अजय मलिक, दीपक आनंद,रमेश कुमार,प्रमोद कुमार,नरेंद्र मलिक, डॉ धर्मेंद्र, डॉ विजेंद्र शास्त्री, चरणजीत सिंह दुष्यंत राणा, विकास राणा, राहुल ठाकुर, जितेंद्र वर्मा, अश्विनी कुमार, सतबीर, ओमवीर, डॉ देवेंद्र सिंह, पार्षद विकास कुमार, विपिन शर्मा सहित स्थानीय जनता भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।