हरिद्वार:उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश के सभी जिलों में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाये जानें के अन्तर्गत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,

हरिद्वार:उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश के सभी जिलों में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाये जानें के अन्तर्गत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,

जिसमें एडीजे मुकेश आर्य, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संगीता आर्य एवं वरिष्ठ सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभय सिंह ने 12 से 18 जून,2023 के स्वच्छता अभियान, खासतौर पर आगामी 18 जून,2023 को चलाये जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
वार्ता के दौरान एडीजे मुकेश आर्य, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संगीता आर्य एवं वरिष्ठ सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभय सिंह ने बताया कि स्वच्छता का यह अभियान उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में विगत 12 जून,2023 से प्रारम्भ किया गया है, जिसके तहत जनपद न्यायाधीश सिकन्द कुमार त्यागी के नेतृत्व में स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद के मार्ग का, जिला न्यायालय हरिद्वार का तथा न्यायालय परिसर रोशनाबाद में जोरशोर से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जो प्रतिदिन अलग-क्षेत्रों में जारी रहेगा।

एडीजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा वरिष्ठ सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वार्ता में बताया कि आगामी 18 जून,2023 को पूरे जिला प्रशासन के साथ मिलकर 8.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिये पूरे जनपद में स्थान चिह्नित कर लिये गये हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 18 जून के स्वच्छता अभियान के कुशल संचालन के लिये जिला प्रशासन, पुलिस तथा नगर आयुक्त की टीमों के अलावा हरिद्वार में 10 टीमें, रूड़की में 06 टीमें तथा लक्सर के लिये 03 विशेष टीमें गठित की गयी हैं। उन्होंने मीडिया सहित आम जन मानस से स्वचछता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण