पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी, लखनऊ का मोबाइल चोर नवाब दबोचा

पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी, लखनऊ का मोबाइल चोर नवाब दबोचा

कब्जे से चोरी के 22 महंगे मोबाइलों, 06 स्कूटी की चाबियां व 16 सिम कार्ड बरामद

कीमत 8 से 10 लाख रुपए के करीब, एप्पल व अन्य कंपनियों के महंगे मोबाइल भी हैं शामिल

बीटेक का छात्र है चोर, घाटों के पास नहाने वालों की स्कूटी को बनाता था निशाना

चोर को दबोचने में सीपीयू टीम व थाना कनखल पुलिस की रही महत्वपूर्ण भूमिका

B.tech के छात्र का चोरी करना सोचनीय विषय, टीम का काम काबिलेतारीफ :: एसएसपी अजय सिंह

थाना कनखल को सुखधाम दादू बाग कनखल निवास शिवांश माहेश्वरी द्वारा थाना कनखल में आकर सूचना दे गई कि प्रेम नगर आश्रम पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी व उसके दोस्त की स्कूटी से मोबाइल चोरी कर लिए थे। सूचना पर तुरंत मुवमेंट दिखाते हुए घटनास्थल के नजदीक मौजूद सीपीयू में तैनात हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह व कॉन्स्टेबल प्रदीप सिंह ने एक युवक को पकड़ कर उसके कब्जे दोनों मोबाइल बरामद हुए हैं।

पकड़े गए व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वह B.S.M. डिग्री कॉलेज रुड़की से बीटेक मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा है और वर्तमान में कनखल में ही राजपूत धर्मशाला में रह रहा है। घर से खर्चे के पैसे ना मिलने पर आरोपी युवक द्वारा मोबाइल चोरी करने का तरीका ढूंढा गया और स्कूटी की कई सारी चाबियां बनवा कर घाटों के आसपास खड़ी स्कूटी से मोबाइल चुराने लगा। अभियुक्त की निशांदेही पर पुलिस टीम ने चोरी के कुल 22 मोबाइल, 06 चाबियां, 16 सिम कार्ड व 03 मेमोरी कार्ड बरामद किए गए।

बरामद माल
1- एप्पल, वीवो, redme, Oppo, oneplus के कुल 22 मोबाइल फोन
2- स्कूटी की 06 मास्टर चाबियां,
3- 16 सिम कार्ड व 03 मेमोरी कार्ड

गिरफ्तार अभियुक्त
नवनीत सिंह पुत्र कमल किशोर निवासी आगा मीर देवड़ी, सुभाष नगर, थाना वजीरगंज, लखनऊ, उ0प्र0

पुलिस टीम
SI भजराम चौहान,SI कमलकांत रतूड़ी,C. गोपाल सिंह (सीपीयू),C. प्रदीप सिंह (सीपीयू) C. अरविंद नौटियाल (थाना कनखल), C. जसवीर (थाना कनखल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण