हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आगामी 18 जून, 2023(रविवार) को वृहद स्तर पर चलाये जाने वाले स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आगामी 18 जून, 2023(रविवार) को वृहद स्तर पर चलाये जाने वाले स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह ने बताया कि इस पूरे स्वच्छता अभियान की उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड द्वारा मानिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छता अभियान के लिये जिन-जिन उपकरणों या संसाधनों की आवश्यकता हो, उसकी पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि स्वच्छता अभियान के तहत जो भी कूड़ा इकट्टा हो, उसे निर्धारित प्रोसेसिंग स्थान पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएचईएल के अधिकारियों से भी कहा कि वे अपने क्षेत्र में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुये स्वच्छता अभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।
पी0एल0 शाह ने निर्देश दिये कि जिस क्षेत्र में भी आप स्वच्छता का अभियान चला रहे हैं, उस क्षेत्र के समस्त फोटोग्राफ्स, बनाये गये ह्वाट्सऐप गु्रप पर भेजना भी सुनिश्चत करें।
इस अवसर पर एमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल, ईओ नगरपालिका सुल्तानपुर, अजय कुमार, कलियर गौहर हयात, पाडलीगुर्जर दीपक कुमार शर्मा, नगरपालिका परिषद लक्सर सी0एस0 शर्मा, नगर निगम रूड़की सचिन कुमार, भगवानपुर नौशाद, लण्ढौरा सुरेन्द्र, ढण्डंरा संजय, ईओ श्विालिक नगर मामचन्द, मंगलौर मोहम्मद कामिल, झबरेड़ा रमेश पाठक, नगर निगम हरिद्वार डॉ0 तरूण मिश्रा, बीएचईएल के अधिकारीगण सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद