पत्नी की नृशंस हत्या करने वाले हत्यारे पति को 12 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

पत्नी की नृशंस हत्या करने वाले हत्यारे पति को 12 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

गंडासे से पत्नी की गर्दन काटने के बाद गिरफ्तारी के डर से गन्ने के खेत में छुपा था आरोपी

पथरी के बुक्कनपुर गांव की है घटना, खाना खाने को लेकर हुआ था पति-पत्नी में विवाद

रिश्तों में घुली कड़वाहट को दूर करने का तरीका बस आपसी बातचीत है, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सहनशीलता बहुत जरूरी – एसएसपी अजय सिंह

पथरी थानाक्षेत्र के बुक्कनपुर में हुई खौफनाक हत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गंडासे से पत्नी का गला काटने वाले हत्यारे पति को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी मुस्तकीम वारदात के बाद से ही मौके से फरार होकर पुलिस के डर से गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। अंधेरा होने पर रुड़की भागने की फिराक में गन्ने के खेत से बाहर निकले आरोपी को पुलिस टीम ने बुक्कनपुर तिराहे से दबोचकर हत्या में प्रयुक्त गंडासा तथा खून से सनी कमीज भी बरामद की।

18 साल के वैवाहिक जीवन एवं 05 बच्चों की परवरिश के बीच उठाया गए इस हैरान और परेशान करने वाले प्रकरण में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस टीम ने आरोपी पति के खिलाफ थाना पथरी में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले गृहक्लेश के चलते आरोपी मुस्तकीम के 02 भाईयों द्वारा भी आत्महत्या करने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी।

अभियुक्त
मुस्तकीम पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम बुक्कनपुर थाना पथरी

बरामदगी
1- हत्या में प्रयुक्त एक गंडासा
2- खुनालूदा शर्ट

पुलिस टीम
0उ0नि0 लोकपाल परमार,उ0नि0 विरेंदर नेगी,उ0नि0 करुणा रौंकली,कां0 नारायण राणा, कां0 मुकेश चौहान,कां0 सुशील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।