हरिद्वार पुलिस ने दबोचे अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य 12 दो पहिया वाहन बरामद महंगे शौक के चलते बने चोर, एक है I.T.I तो दूसरा BA पास

हरिद्वार पुलिस ने दबोचे अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य

12 दो पहिया वाहन बरामद

महंगे शौक के चलते बने चोर, एक है I.T.I तो दूसरा BA पास

अच्छा वर्कआउट हुआ है, अभी भी कुछ गैंग हैं जो हमारे रडार पर हैं, अपराधियों को हरिद्वार छोड़ना ही होगा :: एसएसपी हरिद्वार

कोतवाली नगर हरिद्वार अलग-अलग समय में हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी हुई मोटरसाइकिलों को बरामद करने हेतु पुलिस की इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल इनपुट के आधार पर टीमें लगी हुई थीं।

इसी दौरान वाहन चोर गैंग के सक्रिय होने की सूचना पर बीते कुछ समय से मुखबिर तंत्र के माध्यम से गैंग के संदिग्ध क्रियाकलापों पर नजर रखी जा रही थी। बीते रोज मुखबिर द्वारा उपलब्ध करायी गई ठोस सूचना के आधार पर पुलिस टीम सक्रिय चल रहे अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को खडखड़ी क्षेत्र से चोरी की 02 मोटर साइकिलों सहित दबोचने में सफल रही।

की गई पूछताछ के आधार पर गैंग द्वारा कोतवाली हरिद्वार, रानीपुर, थाना लक्ष्मण झूला, कोतवाली ऋषिकेश, कोतवाली रूडकी आदि क्षेत्रो से दोपहिया वाहन चोरी करने की जानकारी मिली। गिरोह की निशांदेही पर पुलिस टीम ने मोतीचूर जंगल से 09 मोटर साईकिलें व 01 स्कूटी बरामद की। उपरोक्त बरामद वाहनों की बाजारु कीमत ₹10 लाख के करीब है।

गिरोह के कुछ सदस्य इससे पहले भी वाहन चोरी व लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

अभियुक्तों गण

1.आलोक पुत्र अविनाश निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना मकलगंज जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल निवासी कृपाल आश्रम रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार (BAपास)

2-संदीप पुत्र रुहला निवासी ग्राम हराठी जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0

3-ईमरान पुत्र रियासत निवासी ग्राम सुल्तानपुर दोस्त थाना डिलारी मुरादाबाद उ0प्र0 हाल ब्रहमपुरी सिडकुल हरिद्वार (ITI /BA)पास

4-कुर्बान पुत्र अलीहसन निवासी महौल्ला गुलाम औलिया थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0

बरामदगी
1-मोटरसाईकिल -02
2-एक्टिवा रंग सफेद-01
3-सुपर स्पलेण्डर -08
4-YAMAHA R-15 बिना नम्बर प्लेट-01

पुलिस टीम
SHO हरिद्वार भावना कैथौला,SSI मुकेश थलेडी,SI खेमेन्द्र गगवार (प्रभारी चौकी खडखडी),SI प्रवीन रावत,HC सजय पाल,HC जितेन्द्र,HC विकास,C. राहुल धानिक,C. अनिल कण्डारी,C. कमल मेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।