तेल कोल्हू की दीवार तोड कर हुई चोरी का पुलिस टीम ने किया खुलासा

 

 तेल कोल्हू की दीवार तोड कर हुई चोरी का पुलिस टीम ने किया खुलासा

वाहन हेतु लिए गए लोन की किश्ते जमा करने के लिए बन बैठा था चोर

अपने 02 अन्य साथियों के सहयोग से दिया था वारदात को अंजाम

मुख्य अभियुक्त दबोचा, पुलिस टीम कर रही है दो अन्य की सहयोगियों तलाश

कोतवाली लक्सर वादी मुकदमा फुरकान पुत्र नूरहसन निवासी सुल्तानपुर लक्सर द्वारा एक प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात चोरो द्वारा सुल्तानपुर इस्माईलपुर रोड पर स्थित तेल कोल्हू की पिछली दीवार को रात के समय तोड कर कोल्हू के अन्दर से 50-50 किलो के 10 सरसो के कट्टे चोरी करने के सम्बन्ध में दाखिल की। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 525/2023 धारा 380/457 भादवि कायम किया गया था।

खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक किये गये व सुरागरसी पतारसी के आधार पर को मुखबिर की सूचना पर जोसद्दरपुर तिराहे से अभियुक्त मनोज राठौर को उसके वाहन (छोटा हाथी), आला नकब तथा घटना में चुराये हुए सरसो के कट्टो के साथ दबोचा। जानकारी मिली कि अभियुक्त ने पिछले महीने ही नया वाहन (छोटा हाथी) खरीदा था जिसकी किश्ते जमा करने हेतु पैसे पूरा न होने पर उसने अपने साथियों हुकम व सचिन के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। वांछित की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय पेश किया गया तथा मिले आदेश के मुताबिक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
मनोज राठौर पुत्र रमेश चन्द राठौर निवासी हरबन्सवाला थाना बढापुर जिला बिजनौर

बरामद माल
(1) घटना में प्रयुक्त आला नक्ब(सब्बल)
(2) घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या (छोटा हाथी)
(3) चोरी किये हुए सरसो के कट्टे

पुलिस टीम
उ0नि0 मनोज नौटियाल (चौकी प्रभारी सुल्तानपुर)
कान्स0 अजीत तोमर ,कान्स0 जयपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।