कांवड़ मेंला प्रतिबंधित 2021 हरिद्वार। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस द्वारा कांवड मेला वर्ष 2021 स्थगित किये जाने के सम्बन्ध में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

कांवड़ मेंला प्रतिबंधित 2021

हरिद्वार। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस द्वारा कांवड मेला वर्ष 2021 स्थगित किये जाने के सम्बन्ध में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित सभागार में एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा कांवड मेला 2021 स्थगित किये जाने के आदेश निर्गत किए जाने के उपरान्त हरिद्वार पुलिस की बार्डर पर आने वाले कांवडियों को रोकने की रणनीती के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। हरिद्वार पुलिस के सभी अधिकारी गण की मौजूदगी में एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण (तीसरी लहर) से आम जनता की जान की सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कांवड मेला 2021 स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। कांवड मेला में देश के कोने कोने से शिव भक्तों का हरिद्वार आवागमन रहता है। सरकार के निर्णय के पालन हेतु प्रशासन से समन्वय स्थापित कर समस्त आवश्यक तैयारियां कर बार्डर पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किये जायेगे तथा शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अनुरुप कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त स्थगन आदेश के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार करें। साथ ही एसपी क्राइम, एसपी ग्रामीण व एसपी सिटी को निर्देशित किया कि वह समय से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों से बार्डर मीटिंग आयोजित करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्यवाही के बाद पार्किंग स्थलों का समय से चयन करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर उक्त स्थलों पर पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किया जाए। साथ ही बार्डर प्वाइंट्स पर अनुभवी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद