नेशनल मोटर्स से चोरी कार की तलाश के दौरान मिली सफलता, चुराई गई कार बरामद

नेशनल मोटर्स से चोरी कार की तलाश के दौरान मिली सफलता, चुराई गई कार बरामद

आरोपी के फरार साथी जिस पर करीब हैं 1 दर्जन मुकदमे, की तलाश में जुटी पुलिस टीम

थाना भगवानपुर सिरचन्दी भगवानपुर निवासी मनव्वर द्वारा अज्ञात चोर पर मक्खनपुर भगवानपुर गागलेहड़ी रोड़ स्थित नेशनल मोटर्स से स्वयं की सेन्ट्रो कार सिल्वर कलर को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना भगवानपुर में प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायत के आधार पर थाने पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ चोरी की मुकदमा दर्ज किया गया।

मुखबिर द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काली नदी चेकपोस्ट पर चैकिंग कर चुराई गई सेन्ट्रो कार को रोका गया और कार चला रहे अभियुक्त सावेज को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। मौके से फरार एक अभियुक्त के बारे में सावेज से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि फरार अभियुक्त सावेज के ही ताऊ का लड़का है और कार चुराने की घटना में सम्मिलित रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. सावेज पुत्र नसीम उर्फ़ कल्लू नि0 ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेपुर जनपद सहारनपुर

फरार अभियुक्त
रहमान पुत्र सलीम निवासी मूल बस्ती गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर

बरामदगी
सेन्टरो कार संख्या HR51X- 3265

पुलिस टीम
व0उ0नि0 सतेन्द्र सिंह बुटोला,उ0नि0 संजय पूनिया,हे0का0 गीतम सिंह,का0 रमेश चौहान,का0 सचिन पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।