नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार, एसपी क्राइम ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया खुलासा

 

नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार, एसपी क्राइम ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया खुलासा

पुलिस टीम ने कुल 152 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त दबोचे

करीब 15 लाख की स्मैक के साथ धरे गए उत्तर प्रदेश के ड्रग डीलर

नशा मुक्त भारत जन जागरूकता पखवाड़ा के दौरान मिली बड़ी कामयाबी

एसएसपी अजय सिंह की पहल पर आयोजित की जा रही चौपाल का दिखा असर, सटीक सूचना पर पकड़े गए नशा तस्कर

देवभूमि को नशामुक्त करने का हमारा प्रयास लगातार जारी, आमजन सहयोग करें तो निसंदेह हम सफल होंगे :: एसएसपी अजय सिंह

थाना बहादराबाद एसएसपी अजय सिंह की पहल पर जनता के साथ चौपाल आयोजित कर नशा तस्करी को रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा किए जा रहे आग्रह का सार्थक परिणाम दिखने लगा है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन आयोजित नशा मुक्त भारत जन जागरूकता पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए ठोस एवं जमीनी प्रयास कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज आमजन की सूचना पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 15 लाख कीमत की स्मैक के साथ 02 ड्रग डीलरों को दबोचने में सफलता हासिल की गई।
मिली सूचना के आधार पर टीम ने पुराना पथरी पावर हाउस के पास से अभियुक्त नाजिम और रेहान को दबोचा गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों स्मैक पीने के आदी है तथा बरेली/ शाहजहापुर से स्मैक लाकर यहां फुटकर में बेच देते हैं जिससे अपने पीने का शौक भी पूरा हो जाता है और अच्छी कमाई भी हो जाती है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बहादराबाद में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरेली में स्मैक किससे लाए थे और यहां किसको देनी थी उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है ।।अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों का विवरण
1- नाजिम उत्तर आरिफ निवासी ग्राम उनकला थाना निगोही जिला शाहजहांपुर यूपी
2- रेहान अली पुत्र शाहिद अली निवासी उपरोक्त

विवरण बरामदगी
1 .अभियुक्त नाजिम के कब्जे से 81 ग्राम अवैध स्मैक
2. अभियुक्त आरिफ के कब्जे से 71 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष बहादराबाद अनिल चौहान, उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल,कांस्टेबल सुनील,का0 राहुल,पीआरडी अमजद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण