खनन अधिकारी हरिद्वार ने भगवानपुर/ बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए परिवहन में 02 हाइवा ट्रक किए सीज मचा हड़कंप।

खनन अधिकारी हरिद्वार ने भगवानपुर/ बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए परिवहन में 02 हाइवा ट्रक किए सीज मचा हड़कंप।

जनपद अंतर्गत खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके क्रम में जिला खनन अधिकारी, हरिद्वार प्रदीप कुमार द्वारा टीम के साथ बुग्गावाला क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया क्षेत्र में किसी को कोई भनक तक नही लगी, जिसमें जिला खननअधिकारी द्वारा अपनी टीम के साथ बुग्गावाला-तेलपुरा मोटर मार्ग से बंजारावाला जाने वाले मार्ग पर वाहनों को चेक किया गया जिसमें 01 ट्रक (16 टायरा) सं0-UP11 BT 9646 जिसमें 23 घन मी0 कोरसेंड भरा पाया गया, जिसका वाहन चालक विपिन कुमार कम्बोज कोई ई रवन्ना व वैध कागजात नही दिखा पाया जिसे पी0आर0डी0 स्टाफ जशवंत की सहायता से पुलिस थाना बुग्गावाला में खड़ा किया गया, इसी के बाद 01 अन्य ट्रक (14 टायरा) वाहन सं0-HR58 B 6266 जिसमें 22 घन मी0 डस्ट भरी पायी गयी, जिसके सम्बंध में वाहन चालक महमूद हसन कोई ई रवन्ना व वैध दस्तावेज नही दिखा पाया तथा चालक वाहन को खराब होने व तेल न होने का बहाना बनाकर वाहन को खड़ा कर दिया गया जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना देने के उपरांत पुलिस की सहायता से वाहन को थाना बुग्गावाला लाया गया, जिन्हें सीज कर थाना बुग्गावाला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

उक्त कार्यवाही में जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, सर्वेयर विवेक कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह सहित पी0आर0डी0 जवान जशवंत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।