हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्व्याल ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून द्वारा केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, हिमालयी गंगा मण्डल, हरिद्वार से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पूर्वानुमान बाणगंगा (रायसी) लक्सर (हरिद्वार) नदी में जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अधिकारियों को सावधानियां बरतने के निर्देश दिये हैं।

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्व्याल ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून द्वारा केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, हिमालयी गंगा मण्डल, हरिद्वार से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पूर्वानुमान बाणगंगा (रायसी) लक्सर (हरिद्वार) नदी में जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अधिकारियों को सावधानियां बरतने के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण वरता जाये तथा किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करें, आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे, समस्त राजस्व निरीक्षक/उप राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे, समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वॉयरलेस सहित हाई-अलर्ट में रहेंगे, इस अवधि में किसी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल/फोन स्वीच ऑफ नहीं रहेंगे, अधिकारीगण बरसाती,छाता,टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखते हुए उचित कार्यवाही करेंगे, इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति में खाद्य व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाये, असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये, नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवों के अवरोधों को दूर किया जाये।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने ये भी निर्देश दिये हैं कि केन्द्रीय जल आयोग से जल स्तर/खतरे की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें । उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के दूरभाष नं0-01334- 223999, 239444, 1077 (टोल-फ्री), मोबाइल- 7055258800, 7900224224, 9068688840 पर तत्काल देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।