हरिद्वार: भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 12 जुलाई तक जनपद हरिद्वार में भारी वर्षा की चेतावनी का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। विगत दिनों से जनपद हरिद्वार के लगभग सभी क्षेत्रों में निरन्तर वर्षा हो रही है जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल द्वारा जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र/ आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए आपदा कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली समस्त सूचनाओं को सम्बन्धित विभागों को तत्काल अग्रसारित करने तथा समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।

हरिद्वार: भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 12 जुलाई तक जनपद हरिद्वार में भारी वर्षा की चेतावनी का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। विगत दिनों से जनपद हरिद्वार के लगभग सभी क्षेत्रों में निरन्तर वर्षा हो रही है जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल द्वारा जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र/ आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए आपदा कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली समस्त सूचनाओं को सम्बन्धित विभागों को तत्काल अग्रसारित करने तथा समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थानों में जलभराव व नदियों के जलस्तर पर हो रही वृद्धि को देखते हुए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम की तैनाती हेतु पत्र प्रेषित करते हुए स्वयं भी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से वार्ता की, जिसके फलस्वरूप एनडीआरएफ ने अपनी एक टीम हरिद्वार तथा एसडीआरएफ ने अपनी एक टीम को लक्सर में तैनात कर दिया है। धीराज सिंह गर्ब्याल ने आपदा कंट्रोल रूम से तहसील हरिद्वार, रूड़की, लक्सर व भगवानपुर में सभी उपजिलाधिकारियों से लगातार हो रही भारी वर्षा/अतिवृष्टि के दृष्टिगत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हुई क्षति एवं बाढ़ व जलभराव की सूचना से अवगत कराने के निर्देश दिये। जिस पर सभी उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने तहसीलों में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान की जानकारी जिलाधिकारी को दी
जनपद में हुई भारी वर्षा के कारण तहसील हरिद्वार में 17, तहसील रुड़की में 14, तहसील लक्सर में 01 तथा तहसील भगवानपुर में 4 स्थानों सहित कुल 35 स्थानों में जल भराव होने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, स्थानीय निकाय, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, राजस्व टीम आदि विभागों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए शीर्ष प्राथमिकता में जलभराव की निकासी हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षित निकासी के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त प्रभावित व्यक्ति व परिवारों हेतु भोजन पानी आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है ।
भारी वर्षा के कारण ब्रहमपुरी में रेलवे ट्रैक मलवा आने व हाईटेंशन लाइन का पोल गिरने से रेल मार्ग बाधित होने के कारण उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन को ज्वालापुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया. जिससे 200-250 यात्रियों को गन्तव्य स्थलों पर जाने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसको देखते हुये जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा 06 बसों की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को ज्वालपुर से योग नगरी ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की गयी। जिलाधिकारी ने एआरएम हरिद्वार व रूडकी को ये भी निर्देश दिये कि रेलमार्ग के सुचारू होने तक रेलयात्रियों को उनके गन्तव्य तक भेजने हेतु बसों की व्यवस्था की जाये।
सम्बन्धित विभागों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव की निकासी पम्पों के माध्यम से की जा रही है। नगर निगम हरिद्वार व राजस्व की टीम द्वारा ब्रहमपुरी में घरों में आये मलवा को जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की गयी । भारी वर्षा/अतिवृष्टि के कारण जनपद में कोई जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को भारी वर्षा/अतिवृष्टि के कारण हुए क्षति का आंकलन करने के भी निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।