डीएम/एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गई ऑफिसर्स की ब्रीफिंग

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गई ऑफिसर्स की ब्रीफिंग

स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किया गया विचार-विमर्श

आपसी समन्वय एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ इस स्नान को भी सफल बनाने पर दिया गया जोर

उच्च स्तर का संबंध बनाते हुए भीड़ को समय रहते रेगुलेट करना है प्राथमिकता

डीएम व एसएसपी द्वारा कांवड़ मेले के सकुशल समापन पर उपस्थित अधिकारियों व उनकी टीम को दी गई बधाई

हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होने के कारण इस पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण हरिद्वार स्थित पवित्र हर की पैड़ी एवं अन्य घाटों पर गंगा स्नान हेतु आगमन करते हैं।

जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को उच्च स्तर का आपसी समन्वय बनाते हुए स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने पर जोर देते हुए कहा कि जिम्मेदारियों को समझते हुए हमको आवश्यक संसाधनों की सहायता से इस स्नान पर्व को सुरक्षित तरीके से पूरा कराना ही हमारी काबिलियत है।

मीटिंग के दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा बताया गया कि ये स्नान ड्यूटी कांवड़ मेले के मुकाबले बिल्कुल अलग है इसमें भीड़ तो काफी आती है लेकिन इसमें हमको भीड़ को समय रहते रेगुलेट करना होता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण होता है भीड़ की स्थिति को देखते हुए इसको डायवर्ट करने की जानकारी मिलना। इसके लिए ड्यूटी में लगे सभी सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर को आपस में उच्च स्तर का समन्वय बनाकर रखना होगा

सम्पूर्ण मेले का प्रभारी अधिकारी SP सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा, शान्ति, कानून तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस एवं पीएसी बल नियुक्त किए गए हैं।

स्नान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निम्न आवश्यक संसाधन/ पुलिस बल नियुक्त किया गया है

सुपर जोन – 11
जोन – 22
सहायक जोनल – 42
सेक्टर – 93

11 सुपर जोन में 3 बड़े सायरन ड्रोन से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।

संपूर्ण मेला क्षेत्र में 333 सीसीटीवी लगाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस अधीक्षक- 01
अपर पुलिस अधीक्षक- 10
पुलिस उपाधीक्षक- 32
उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक 242
हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 1150
पीएसी- 11 कंपनी
सीपीएमएफ- 07 कंपनी
रिक्रूट आरक्षी- 1360
एटीएस- 02 टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।