हरिद्वार पुलिस ने रजिस्ट्रार कानूनगो पर जान लेवा हमला करने वाले तीन आरोपी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक दिन पहले ही आरोपी सचिन चौधरी की सूचना देने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा रु25000/इनाम की थी घोषित

  1. हरिद्वार पुलिस ने रजिस्ट्रार कानूनगो पर जान लेवा हमला करने वाले तीन आरोपी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक दिन पहले ही आरोपी सचिन चौधरी की सूचना देने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा रु25000/इनाम की थी घोषित

उग्रता और सरकारी कार्यों में बाधा किसी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी – एसएसपी अजय सिंह

कोतवाली रुड़की आरोपियों के पेंच कसने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा उठाया गया कदम सफल रहा। मुख्य आरोपी सचिन चौधरी की सूचना देने वाले को ₹25000/- के ईनाम की घोषणा होने के 24 घंटों के भीतर हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन चौधरी के तीन साथियों को कोतवाली रुड़की क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की।

रुड़की तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर तैनात विजेन्द्र कुमार के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए आपदा के समय राजकीय कार्य में बाधा व आपदा राहत उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने पर कोतवाली रुड़की में पार्षद सचिन चौधरी, शुभम व अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहित विभिन्न प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दर-दर भटक रहे मुख्य आरोपी सचिन के गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।

पकड़े गए अभियुक्त
1- शुभम चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी कर्नल एनक्लेव रूड़की
2- पंकज उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय राम किशन निवासी मोहनपुरा डबल फाटक रुड़की
3- सन्दीप पुत्र स्व0 सुरेशानंद निवासी शिवाजी कालोनी ढ़डेरा रुड़की

पुलिस टीम
SI नितिन बिष्ट
SI कर्मवीर सिंह
HC नूर हसन
HC प्रवीण
C. संदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।