एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कहा कि बेल्डा प्रकरण मैं मृतक प्रमोद की सत्यता जाने बिना किसी प्रकार का कोई भी कमेंट/पोस्ट/फॉरवर्ड/शेयर ना करें क्योंकि इससे माहौल बिगड़ता है।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कहा कि बेल्डा प्रकरण मैं मृतक प्रमोद की सत्यता जाने बिना किसी प्रकार का कोई भी कमेंट/पोस्ट/फॉरवर्ड/शेयर ना करें क्योंकि इससे माहौल बिगड़ता है।

हरिद्वार। बेलड़ा प्रकरण में विचाराधीन बंदी प्रमोद पुत्र हरफूल निवासी ग्राम बेलड़ा की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर नकारात्मक/असामाजिक तत्वों द्वारा बिना किसी सही जानकारी के, सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियां करते हुए अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है जो उचित नहीं है।

उक्त सम्बन्ध में प्रामाणिक जानकारी इस प्रकार से है-

1- न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त प्रमोद उपरोक्त को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर दिनांक 19.06.2023 को ऋषिकेश स्थित एम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां विभिन्न परीक्षण उपरांत डॉक्टर द्वारा बताया गया कि लगातार लगभग 10-15 वर्षों से अत्याधिक शराब के सेवन के कारण बंदी के यकृत में समस्या बढ़ गई थी साथ ही पीलिया भी पाया गया था।

एम्स में कई दिनों के बेहतर उपचार पश्चात प्रमोद के अंगों के सही तरीके से काम करने पर डॉक्टर द्वारा दिनांक 14.07.2023 को बंदी प्रमोद को डिस्चार्ज करने पर नियमानुसार वापस रुड़की जेल में दाखिल किया गया था।

2- 22.07.2023 को बंदी प्रमोद को पुनः स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर बंदी रक्षकों की सुरक्षा में एम्स ऋषिकेश में पुनः भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सांय 17:30 बजे बंदी प्रमोद की मृत्यु होने पर जेल वार्डन को मोबाइल के जरिए सूचना मिली।

उक्त सम्बन्ध में रूड़की कारागार अधीक्षक द्वारा पत्र के माध्यम से जिला जज से न्यायिक जांच हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का भी आग्रह किया गया है।

पेशेंट प्रमोद की मेडिकल रिपोर्ट भी साझा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद