भर्ती घोटाले के वांछित अभियुक्त के घर की पुलिस टीम ने की कुर्की

भर्ती घोटाले के वांछित अभियुक्त के घर की पुलिस टीम ने की कुर्की

हरिद्वार पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए आत्मसमर्पण न करने पर दी थी कुर्की का चेतावनी

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई बचेगा नहीं, टीमें सही दिशा में काम कर रही हैं – एसएसपी अजय सिंह

उत्तराखंड में भर्ती घोटालों में फरार अभियुक्तों द्वारा लगातार न्यायालय से जारी वारंटों की अवहेलना करने पर हरिद्वार कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्तों के घर पर कुर्की की कार्यवाही की गई।

प्रतियोगी परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ शुरुआत से ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा बेहद सख्त रुख अपनाया गया था। जिसमें 3 दर्जन से अधिक अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं इनकी गलत तरीके से कमाई गई लगभग 1 करोड़ की अवैध संपत्तियों को भी सील किया गया था।

बीते महीने कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्तों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई थी एवं न्यालालय के आदेश के क्रम में अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा किए गए थे। जिससे डरकर एक अभियुक्त भूषण पुत्र बृजपाल ने सरेंडर कर दिया था लेकिन अनिल कुमार अभी भी पुलिस से लगातार बच रहा था।

उत्तर प्रदेश जाकर हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से जहां बाकी अभियुक्तों में भी डर का माहौल है तो वहीं कुर्की की ठोस कार्रवाई करने उपरांत हरिद्वार पुलिस द्वारा समाज को खोखला करने वाले ऐसे अभियुक्तों को स्पष्ट संदेश दिया गया है।

अभियुक्त जिसके घर की कुर्की की गई

(1)अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।