हरिद्वार: जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला स्तरीय वनाधिकार समिति धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में जनपद हरिद्वार, वन प्रभाग के क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, कमला नगर, हरिपुर टाँगिया, को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला स्तरीय वनाधिकार समिति धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में जनपद हरिद्वार, वन प्रभाग के क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, कमला नगर, हरिपुर टाँगिया, को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।

जिला स्तरीय समिति की बैठक में टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, कमला नगर, हरिपुर टाँगिया को राजस्व ग्राम की श्रेणी में शामिल किये जाने के सम्बन्ध में बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), नीरज शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी, टी०आर० मलेठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अंकित, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रेणू बाला, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सविता, जिला पंचायत सदस्य ने उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा आवश्यक साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव पर गहन विचार-विमर्श किया।
जिला स्तरीय वनाधिकार समिति ने उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, कमला नगर, हरिपुर टाँगिया, को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुये इन वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने के सम्बन्ध में शासन को प्रस्ताव अग्रसारित करने का निर्णय लिया।
जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, जिसकी कुल आवंटित भूमि 45.45 है0, कुल मूल परिवारों की संख्या-78 तथा ग्राम परिवार रजिस्टर के अनुसार जिसकी जनसंख्या 1137 है, कमला नगर, जिसकी कुल आवंटित भूमि 15.65 है0, कुल परिवारों की संख्या 30 तथा जिसकी जनसंख्या-396 है, इसी प्रकार हरिपुर टाँगिया, जिसकी कुल आवंटित भूमि 74.87 है0, कुल मूल परिवारों की संख्या-255 तथा जिसकी कुल जनसंख्या-2300 है, को शासन द्वारा राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त होने पर सभी प्रकार की सुविधायें प्राप्त होनी प्रारम्भ हो जायेंगी। इससे इन ग्रामों की 3833 की जनसंख्या लाभान्वित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।