कार चालक से कार लूट कर ले जाने के प्रयास को किया असफल 02 अभियुक्त आरोपियों को किया गिरफ्तार,

कार चालक से कार लूट कर ले जाने के प्रयास को किया असफल 02 अभियुक्त आरोपियों को किया गिरफ्तार,

कार को लूटने के इरादे से कार बुकिंग कर ले जा रहे थे आरोपी

कोतवाली मंगलौर अजय कुमार निवासी शेखपुरा पुरकाजी द्वारा उनके चालक के गले में रस्सी डालकर गाड़ी लूटने के प्रयास संबंधी मामले में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद व स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार तलाश शुरू कर नारसन मुजफ्फरनगर बॉर्डर से 02 अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की।

अभियुक्तों ने पहले गाड़ी बुकिंग की ओर बार में उसी गाड़ी को लूटकर ले जाने का प्रयास करने लगे। चालक द्वारा शोर करने पर आसपास के लोगों को देख आरोपी फरार हो गए थे।

अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनकी अपराधी इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- महक सिंह पुत्र सुखदेव निवासी खेड़ा जट कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
2- अक्षय पुत्र विपिन निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी कोतवाली मंगलौर
2- उप निरीक्षक नवीन चौहान
3- कांस्टेबल 381 सुधीर
4- कांस्टेबल 939 पंकज चौधरी
4- कांस्टेबल दीपक वाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।