हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में कूड़ा निस्तारण/रिसाइकिलिंग किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में कूड़ा निस्तारण/रिसाइकिलिंग किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को नगर निगम हरिद्वार द्वारा टेण्डर के माध्यम से कूड़ा निस्तारण के लिये पांच वर्ष की अवधि के लिये चयनित फर्म-एमआरएफ(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) के डायरेक्टर कृष्णा ने कूड़ा निस्तारण/रिसाइकिलिंग के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने फर्म से हरिद्वार शहर में कुल कितना टन कूड़ा जनरेट होता है तथा उसमें से फर्म द्वारा कितने टन कूड़े का निस्तारण किया जाता है, के सम्बन्ध में पूछा तो फर्म के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जितना कूड़ा जनरेट होता है, उस हिसाब से फर्म को कूड़ा प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसका सीडीओ द्वारा कारण पूछने पर फर्म के अधिकारियों ने बताया कि कूड़ा व्यवसाय में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं, जो कूड़े को, जहां पर भी कूड़ा कलक्शन प्वाइण्ट हैं, वहां से उठा ले जाते हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक दृष्टि से यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी इस तरह के कार्य में लिप्त हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित सख्त से सख्त कार्रवाई करें।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र में कौन-कौन से बल्क बेस्ड वेस्ट जनरेटर हैं, के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। इस पर मुख्य नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती ने जानकारी देते हुये बताया कि जो भी नगर निगम क्षेत्र में बल्क बेस्ड वेस्ट जनरेटर हैं, वहां हम बॉयोकम्पोस्टर स्थापित करने के साथ ही क्यू आर कोड भी लगाने जा रहे हैं तथा निकट भविष्य में हम कूडा़ कलक्शन को और आसान बनाने के लिये ड्राईवेस्ट के लिये एक एप भी लांच करने जा रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर के प्रमुख स्थानों पर भी बॉयोकम्पोस्टर स्थापित करें ताकि इसके सम्बन्ध में अधिक से अधिक लोग वाकिब हो सकें। उन्होंने फर्म को रूड़की नगर निगम में भी अपनी सेवायें देने के लिये आगे आने को कहा।
इस अवसर पर नगर निगम हरिद्वार तथा फर्म के अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद