हरिद्वार: ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम बुधवार को जनपद हरिद्वार के समस्त विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों एवं एवं शहरी निकायों में आयोजन किया गया।

हरिद्वार: ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम बुधवार को जनपद हरिद्वार के समस्त विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों एवं एवं शहरी निकायों में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अन्तर्गत वसुधा बंधन का आयोजन किया गया इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों को ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों में गणमान्य व्यक्तियों विधायक, ब्लॉक प्रमुख, वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधियों) एवं स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा रोपित कर अमृत वाटिका का निर्माण कर धरती का श्रृंगार किया गया। इसके क्रम में शहजाद विधायक, लक्सर एवं प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्याली खुर्द, विकासखण्ड लक्सर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। शिला फलकम की स्थापना कार्यक्रम के अन्तर्गत पंचायत कार्यालय, स्कूलों एवं अमृत सरोवर में स्मारक पट्टिका पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं वीरों के नाम अंकित कर स्थापना की गयी।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेषकर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इसके पश्चात सम्बन्धित ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों में पंचप्रण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अन्तर्गत समस्त नागरिकों एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा हाथ में मिट्टी लेकर भारत सरकार द्वारा प्रेषित शपथ पूर्ण की गयी। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को आमंत्रित करते हुए ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों में सम्मानित किया गया।
इस पल में उन वीरों को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि भी अर्पित की गयी। इन कार्यक्रमों का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक परिधानों में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के समापन में समस्त कार्यस्थलों में झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज कराया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।