हरिद्वार पुलिस ने चंद घंटों में महिला की गोल्ड चेन का लुटेरा आया पुलिस गिरफ्त में,

हरिद्वार पुलिस ने चंद घंटों में महिला की गोल्ड चेन का लुटेरा आया पुलिस गिरफ्त में,

नवनियुक्त कोतवाल के सख्त लहजे पर दौड़ी टीम ने की ठोस कार्यवाही

घर लौट रही महिला को धक्का देकर छीनी थी चेन, हुआ था मौके से रफुचक्कर

सेकड़ों सीसीटीवी फुटेज और एक्टिव मुखबिर तंत्र की मदद से गिरफ्त में आया अभियुक्त

बतौर किराएदार अम्बर तालाब रुड़की में रह रहा था चेन स्नैचर, अदालत में पेश करने की है तैयारी

चेन स्नैचिंग की घटनाएं समाज के लिए खराब, ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं :: एसएसपी

कोतवाली गंगनहर को आवास विकास रुड़की निवासी दिनेश कुमार द्वारा कोतवाली गंगनहर में शिकायत देते हुए बताया था कि करीब 7:00 बजे शिकायतकर्ता की पत्नी के रामनगर से घर वापस लौटते समय अचानक पीछे से आए अज्ञात युवक ने पत्नी को धक्का देकर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 464/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नवनियुक्त कोतवाल ने तत्काल प्रकरण की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों के देते हुए आरोपी युवक को पकड़ने के लिए कोतवाली स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया व अलग-अलग टास्क सौंपते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करते हुए चेन स्नेचर को कानून के कठघरें में खड़ा करने के लिए मातहत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के इर्द-गिर्द लगे C.C.T.V. कैमरा फुटेज विश्लेषण से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को आवश्यक जानकारी देकर एक्टिव करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाश की गई। लगातार की गई कड़ी मेहनत के फलस्वरूप पुलिस टीम ने आज दिनांक 10.08.2023 को अभियुक्त अमन उर्फ रमन को लूटी गयी सोने की चैन (पीली धातु) के साथ पॉलीटेक्निक हॉस्टल ग्राउण्ड तिराहे से दबोचने में सफल रही। आवश्यक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी चल रही है।

नाम पता अभियुक्त
अमन उर्फ रमन पुत्र हरिओम हाल निवासी हनुमान मन्दिर के पास अम्बर तालाब कोतवाली गंगनहर

बरामदगी
लूटी गई चैन (पीली धातु) – 01 अदद

पुलिस टीम
SHO गंगनहर मनीष उपाध्याय, SSI प्रदीप तोमर,उ0नि0 सुनील रमोला,SI विक्रम सिंह बिष्ट, C. राकेश राणा, C. विनोद, C. रणवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।