पथरी। जियापोता गाँव मे प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरों सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार देहरादून के माध्यम से शुक्रवार को कोविड 19 ,सबको वैकसीन, मुफ्त वैकसीन महामारी से बचाव,जागरूकता,डेंगू मलेरिया की रोकथाम एवं प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना (मुफ्त राशन) के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पथरी। जियापोता गाँव मे प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरों सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार देहरादून के माध्यम से शुक्रवार को कोविड 19 ,सबको वैकसीन, मुफ्त वैकसीन महामारी से बचाव,जागरूकता,डेंगू मलेरिया की रोकथाम एवं प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना (मुफ्त राशन) के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनेक कल्याकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका सीधा सीधा लाभ आम जन को हो रहा है उन्होंने कहा कि अभी हमें लापरवाही नहीं बरतनी है कोराना से बचाव के लिए हमें अपनी इमुनिटी पवार को मजबूत करना है और कोराना गाइड लाइन का पालन करना है जिला अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज ने ग्रामीणो को कोविड से बचाव के लिए जानकारी दी। जिला मलेरिया,डेंगू उन्मूलन अधिकारी गुर नाम सिंह ने लोगों को बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियो मेलेरिया,डेंगू से बचाव के उपाय बताये तथा लोगों को डेंगू के लक्षण और उपचार की जानकारी दी। प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरों सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार देहरादून के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी संजय वर्मा ने प्रधान मंत्री गरीब अन्न योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने गरीब अन्न योजना का विस्तार नवम्बर माह तक कर दिया है जिसके अन्तर्गत एक यूनिट को पांच किलो खाद्यान्न निःशुल्क दिया जा रहा है। जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद से आऐ डा0 हिमांशु अग्रवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभागीयो को स्वास्थ्य विभाग की इन्द्रधनुष, खुशियो की सवारी, टीकाकरण, पोलियो ड्राप ,आदि योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की, कार्यक्रम में उज्जवल सपने सांस्कृतिक दल ने जन जागरूकता के लिए गीत संगीत और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागीयो के बीच प्रश्नोत्तरी एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया विजेताओ को पुरस्कृत भी किया गया। नेहरू युवा मंडल अजीतपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप,गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष अनीता वर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी तारा दत्त, संदीप कश्यप, विपिन कुमार रविशंकर तारा दत्त वीरेंद्र स्वर्ण मिथथल लाल प्रखर कश्यप, आदर्श कश्यप,मोमिन,शारूख, ललित, प्रदीप,फग्गू सिंह गुप्ता, शिखा शास्त्री एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइज़र नीकिता, और आशा कार्यकत्री उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।