माँ को लालच देकर अज्ञात महिला ने चोरी किया 07 माह का बच्चा घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस

माँ को लालच देकर अज्ञात महिला ने चोरी किया 07 माह का बच्चा

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने गठित की विभिन्न पुलिस टीमें, खुद कर रहे मॉनिटरिंग

आरोपी को तलाशने मैन्युअल पुलिसिंग के अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि स्थानों के खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

बच्चा चोरी की एक और वारदात सामने आयी है, हमारी प्रायोरिटी बच्चे को शीघ्र एवं सकुशल बरामद करना है एसएसपी अजय सिंह

कोतवाली शहर

आज चण्डीघाट निवासी महिला मंजू ने शिकायत देकर बताया कि कल दोपहर भीख मांगते वक्त एक अज्ञात महिला ने उसे 40 रू0 देकर आटा लेने के लिए भेजा। वापस लौटने पर पता चला कि अज्ञात महिला उसके 07 माह के बच्चे को चुराकर ले गई है। काफी तलाशने के बाद भी अज्ञात महिला व बच्चे का पता न चलने पर पीड़िता ने हरिद्वार पुलिस से सम्पर्क कर मदद की गुहार लगाई।

शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0 549/23 धारा 363भादवि बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा बच्चे की जल्द तलाश हेतु विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा जा रहा है साथ ही घटनास्थल के आसपास एवं बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगालते हुए हर संभावित एंगल से बच्चे की तलाश की जा रही है।

अगर आपको भी इस संदर्भ में कोई जानकारी है तो आप हरिद्वार पुलिस को सूचना दे सकते हैं। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।