हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौसम विभाग के अत्यधिक वर्षा आदि का पूर्वानुमान के क्रम में अधिकारियों को सावधान रहने के निर्देश जारी किये हैं।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौसम विभाग के अत्यधिक वर्षा आदि का पूर्वानुमान के क्रम में अधिकारियों को सावधान रहने के निर्देश जारी किये हैं।

धीराज सिंह गर्ब्याल को अतिवृष्टि के कारण चण्डीदेवी मन्दिर परिसर के प्रवेश द्वार के समीप दो दुकानों का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने की जैसे ही सूचना प्राप्त हुयी तो उन्होंने तुरन्त एसडीएम सदर अजय वीर सिंह एवं तहसीलदार को मौका मुआयना करने के निर्देश दिये, जिसके क्रम मंे उन्होंने तुरन्त स्थलीय निरीक्षण करते हुये आसपास स्थित दुकानों के सम्भावित खतरे को देखते हुये 25 दुकानों को जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बन्द करवा दिया तथा आसपास के क्षेत्रों पर निरन्तर निगरानी रखी जा रही है।
इसके अतिरिक्त मनसा देवी हिल बाईपास मार्ग पर भू-स्खलन होने, ग्राम रसूलपुर मिट्ठीबेरी एवं ग्राम नलोवाला मंे रवासन नदी में पानी आने के कारण वन विभाग तथा कृषकों की भूमि का कटाव होने, भूपतवाला आदि में जल भराव होने की घटनाओं पर कड़ी चौकसी रखते हुये राहत एवं बचाव के आवश्यक कदम उठाये गये हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपाताकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के दूरभाष नम्बर- 01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800,7900224224, 9068688840 पर तत्काल दर्ज कराये तथा इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे तथा लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें तथा नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कल्वटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश