हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में टिहरी बांध परियोजना के अन्तर्गत विस्थापितों के क्षेत्र आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोभ नगर की वन भूमि को आरक्षित वन से अनारक्षित वन भूमि किये जाने तथा भूमिधरी अधिकारी प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में टिहरी बांध परियोजना के अन्तर्गत विस्थापितों के क्षेत्र आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोभ नगर की वन भूमि को आरक्षित वन से अनारक्षित वन भूमि किये जाने तथा भूमिधरी अधिकारी प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के सम्मुख वन, बन्दोबस्त, पुनर्वास विभाग तथा आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोभ नगर के निवासियों ने वन भूमि को आरक्षित वन से अनारक्षित वन भूमि किये जाने तथा भूमिधरी अधिकारी प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में अपने-अपने पक्ष रखे।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी पक्षों को तथ्यों सहित ध्यान सुना तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोभ नगर का एक डीजीपीएस(डिफ्रोन्शियल ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम) के माध्यम से सर्वे करा लिया जाये तथा इसके अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों का एक संयुक्त सर्वे कराने पर भी विचार कर लिया जाये ताकि इस सम्बन्ध में जो भी तथ्य हैं, सर्वे के माध्यम से प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम अजय वीर सिंह, हरिहर उनियाल, विस्थापित क्षेत्र के निवासियों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।