हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हरिद्वार शहर में पी0आर0टी0(पॉड टैक्सी) परियोजना के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड मैट्रो रेल कारपोरेशन लि0 देहरादून के अधिकारियों तथा हरिद्वार व्यापार मण्डल आदि के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हरिद्वार शहर में पी0आर0टी0(पॉड टैक्सी) परियोजना के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड मैट्रो रेल कारपोरेशन लि0 देहरादून के अधिकारियों तथा हरिद्वार व्यापार मण्डल आदि के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी ने बैठक में, शहर व्यापार मण्डल, हरिद्वार द्वारा पी०आर०टी० (पॉड टैक्सी) परियोजना के रूट के सम्बन्ध में शासन को उपलब्ध कराये गये सुझावों के सन्दर्भ में, शासन द्वारा इस सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित करने के निर्देशों के क्रम में, उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि0 एवं शहर व्यापार मण्डल, हरिद्वार, गंगा सभा, धर्मशाला एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक में जिलाधिकारी के सम्मुख सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि0 के अधिकारियों ने विस्तार से अपना-अपना पक्ष रखा। सभी पक्षों को एक-एक करके सुनने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जो तथ्य सामने आये हैं, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये, उनके निष्कर्षों से शासन को अवगत कराया जायेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल.शाह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेमलाल, एसडीएम अजय वीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, प्रबन्ध निदेशक यूकेएमआरसी, डीजीएम यूकेएमआरसी जय नन्दन सिन्हा, गोपाल शर्मा, अध्यक्ष श्रीगंगा सभा नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, शहर व्यापार मण्डल से राजीव पाराशर, जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, होटल एसोसिएशन से आशुतोष, व्यापार मण्डल से विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, योगेश वर्मा, अमन शर्मा, राहुल शर्मा, आशीष बंसल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।