हरिद्वार: राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र(एनसीजीसी) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों हेतु एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार: राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र(एनसीजीसी) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों हेतु एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन एवं एसोसिएट प्रोफेसर ए0पी0 सिंह ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मण्डल, जनपद, तहसील, विकास खण्ड, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत, छावनी क्षेत्र, विकास प्राधिकरण, लोक समा क्षेत्र, राज्य सभा क्षेत्र, विधान सभा क्षेत्र, जनसंख्या, कृषि के अन्तर्गत प्रमुख उत्पाद व फसलें, वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट के अन्तर्गत जैगरी तथा हनी, रेशम, मत्स्य पालन, औद्यानिकीकरण, उद्योग, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव, जन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विद्युत एवं पेयजल की आपूर्ति, परिवहन एवं संचार, वन एवं वन्य जन्तु, पर्यटन, रोजगार, बैंकिंग व्यवस्था, एकीकृत बाल विकास परियोजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उरेडा, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पुलिस व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रतीक जैन ने प्रशासनिक ढांचे के अन्तर्गत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारियों की क्या-क्या भूमिकायें होती हैं, के सम्बन्ध में बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के पश्चात बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने विकास भवन परिसर में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टालों को भी देखा तथा उनके द्वारा उत्पादित सामग्री की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विकास भवन रोशनाबाद परिसर पहुंचने पर बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न भेंटकर पारम्परिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इसके पश्चात उन्होंने जनपद के गांवों का भ्रमण भी किया।

इस अवसर पर पीडी के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।