पशुओं को चराने गए दो किशोर दुबे तालाब में एक को बचाया एक की हुई मौत 16 वर्ष के किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत दूसरे किशोर को डूबने से बचा लिया , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के सुपुर्दगी में दिया।

पशुओं को चराने गए दो किशोर दुबे तालाब में एक को बचाया एक की हुई मौत दस साल के किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत दूसरे किशोर को डूबने से बचा लिया , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के सुपुर्दगी में दिया।

पुलिस के अनुसार पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती निवासी शराफत 16 वर्ष पुत्र आसिफ और खालिद 10 वर्ष शनिवार सुबह अपनी भैंस को चराने के लिए गए थे। घर लौटते समय पदार्था और गुर्जर बस्ती के बीच श्मशान घाट के पास बने तालाब को पार करने के दौरान दोनों उसमें डूबने लगे। दोनों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान एक किशोर शराफत 16 वर्ष पुत्र आसिफ की डूबने मौत हो गई, जबकि खालिद 10 वर्ष पुत्र धूम्न निवासी गुर्जर बस्ती को सकुशल तालाब से बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने किशोर के शव तालाब से बाहर निकल लिया। पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो महिलाओं ने चौकी प्रभारी को घेर लिया और धक्कामुक्की कर शव उठाकर घर ले आये। बाद में पुलिस ने मौजिज लोगों की मदद से पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया।

फेरुपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत ने बताया किशोर भैसों की पूछ पकड़ कर तालाब पार कर रहे थे। इस दौरान वह डूब गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई जबकि बच्चे को बचा लिया गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया जिसके बाद गांव के मौजिज लोगों व परिजनों को शव सुपुर्दगी में दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद