घर का ताला तोड़ सोने व चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन ले उड़ा था चोर

घर का ताला तोड़ सोने व चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन ले उड़ा था चोर

पुलिस टीम ने अज्ञात चोर को चोरी के आभूषण और मोबाइल सहित दबोचा

चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा थाना प्रभारीयों को दिए गए है महत्वपूर्ण निर्देश

कोतवाली लक्सर वादी घुरेन्द्र खरवार पिता स्व0 शिवचरण खरवार पता सोसायटी रोड वार्ड न0 10 लक्सर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि 06.09.23 किसी अज्ञात चोर ने वादी के घर का ताला तोड कर रात मे घर मे घुसकर अटैची मे रखी ज्वैलरी 01 बडी पाजेब चांदी, 02 छोटी पाजेब चांदी, 03 जोडी बिछुवा चांदी के, एक मंगलसूत्र सोने का, एक लाकेट (ऊँ) सोने का, एक जोडी झुमके सोने के तथा एक मोबाइल फोन MI कम्पनी का चोरी कर लिया है।

शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 722/23 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं मुल्जिमान की तलाश हेतु कोतवाली स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमित को उपरोक्त चोरी के आभूषण तथा मोबाइल फोन के साथ लक्सरी फाटक के पास से दबोचने में सफलता हासिल की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 411 IPC की वृद्धि की गयी। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक
अमित पुत्र राजेश निवासी वार्ड न0-10 लक्सर

बरामद सामान का विवरण
1- एक बडी पाजेब
2- दो छोटी पाजेब
3- तीन जोडी बिछुवे
4- एक मंगलसूत्र सोने का
5- एक लाकेट (ऊँ) सोने का
6- एक जोडी झुमके
7- एक मोबाइल फोन MI कम्पनी का

पुलिस टीम
1- उ0नि0 विपिन कुमार (चौकी प्रभारी बाजार)
2- का0 जितेन्द्र नेगी
3- का0 किशोर नेगी
4- हो0गा0 गौरव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।