हरिद्वार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी एल शाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र की बैठक का आयोजन किया गया,

हरिद्वार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी एल शाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र की बैठक का आयोजन किया गया,

जिसका संचालन श्रीमती पल्लवी गुप्ता, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, हरिद्वार द्वारा किया गया। बैठक में सिडकुल / बहादराबाद / भगवानपुर / लकेशवरी / रूड़की औद्योगिक क्षेत्रों में इण्डस्ट्रीज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सड़क एवं जल भराव आदि समस्याओं को मुख्य रूप से उठाया गया, जिस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया तथा उत्तराखण्ड राज्य में इन्वेस्टर सम्मीट का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें नये उद्योग / स्थापित उद्योगों में विस्तारीकरण के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे है, जिस हेतु निजी औद्योगिक क्षेत्रों के बनाये जाने हेतु निर्देश दिये गये ।

बैठक में उपजिलाधिकारी भगवानपुर / लक्सर, क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल जल संस्थान, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, कोषाधिकारी, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लघु सिचांई, पर्यटन, ए.एच.ए.आई, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक आदि विभाग के अधिकारीगण तथा रूड़की स्मोल स्केल एशोशिएयन, सिडकुल मन्यूफेक्चरिंग संगठन ऑफ उत्तराखण्ड, बहादराबाद इण्डस्ट्रीज डबलपमेन्ट वेलफेयर संगठन, भगवानपुर इण्डस्ट्रीज संगठन के प्रतिनिधि व आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद