हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर के निर्देर्शों में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार ने जनपद के आम जन-मानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जन-समस्याओं को सुना।

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर के निर्देर्शों में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार ने जनपद के आम जन-मानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जन-समस्याओं को सुना।

जनता मिलन कार्यक्रम में इब्राहिमपुर रूड़की निवासी रामकुमार ने अपने पुत्रों के साथ पारिवारिक एवं मकान सम्बन्धी विवाद की शिकायत की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायत में पूर्वी अम्बर तालाब रूड़की निवासी राकेश कुमार द्वारा उनके घर के लिये आने वाले रास्ते पर अतिक्रमण किये जाने संबंधी शिकायत दर्ज करायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने अतिक्रमण के संबंध में शिकायतकर्ता को तुरन्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के कार्यालय में सम्पर्क करने को कहा तथा ज्वांइण्ट मजिस्ट्रेट को इस सम्बन्ध में यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
तहसील भगवानपुर निवासी बबलू एवं अन्य ने राशन डीलर द्वारा राशन वितरित न करने की शिकायत दर्ज करायी। इस संबंध में सीडीओ द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार को तीन दिन के भीतर जांच कर दोषी पाये जाने पर संबंधित राशन डीलर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
हरिपुरकलां निवासी जे.पी. बलूनी द्वारा दूषित जल एकत्रित होने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी। इस संबंध में सीडीओ द्वारा डीपीआरओ हरिद्वार को पानी की निकासी के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय करने तथा आवश्यक कार्ययोजना बनाते हुये एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
शिकायतकर्ता निरंकार द्वारा जगजीतपुर में चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की गयी। इस संबंध में तहसीलदार हरिद्वार को जांच करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त भगवानपुर से शिकायतकर्ता सुधीर कश्यप द्वारा तालाब के पानी के निकासी के संबंध में अपनी शिकायत रखी। इस पर सीडीओ ने सम्बन्धित पक्ष को एसडीएम भगवानपुर कार्यालय से सम्पर्क स्थापित करने को कहा तथा एसडीएम भगवानपुर को उक्त शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिये।
आज के जनता मिलन कार्यकम में तहसील हरिद्वार से सम्बन्धित जाति/आय प्रमाण पत्र आदि से संबंधित कुल पांच मामले सामने आये। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे दिये गये निर्देशों के अनुसार प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जनता मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरिद्वार के0के0 मिश्रा, सचिव एचआरडीए डाॅ0 ललित नारायण मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की अपूर्वा पाण्डेय, नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार, जयभारत सिंह, एसडीएम लक्सर, एस0एस0 नेगी, एसडीएम भगवानपुर, महाप्रबन्धक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता, डीएसओ हरिद्वार के0के0 अग्रवाल, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पूरण सिंह तोमर, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, जिला बचत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पाल आदि वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।