नई जिम्मेदारी मिलने पर पुलिस कार्यालय में आयोजित किया गया शानदार विदाई कार्यक्रम

नई जिम्मेदारी मिलने पर पुलिस कार्यालय में आयोजित किया गया शानदार विदाई कार्यक्रम

शासन द्वारा स्थानान्तरण सूची निर्गत करते हुए I.P.S. अजय सिंह को दिया गया S.S.P. देहरादून का जिम्मा

बतौर S.P. क्राइम/ट्रैफिक हरिद्वार में तैनात I.P.S. रेखा यादव को सौंपी नई S.P. चमोली की जिम्मेदारी

नई जिम्मेदारी मिलने पर पुलिस कार्यालय में आयोजित किया गया शानदार विदाई कार्यक्रम

फूल-माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भविष्य के लिए दी गई शुभकामनाएं

अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के चलते श्री अजय सिंह ने सेट किए नए माइल स्टोन

विदाई पर अधिकारी गण ने दोबारा साथ काम करने की जताई इच्छा

पुलिस कार्यालय हरिद्वार उत्तराखण्ड शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के सम्बन्ध में जारी नवीनतम तैनाती सूची के तहत जनपद हरिद्वार में बतौर एस.एस.पी. जिम्मेदारी सम्हाल रहे आई.पी.एस. अजय सिंह को एस.एस.पी. देहरादून एवं एसपी क्राइम/ट्रैफिक I.P.S. रेखा यादव को एस.पी. चमोली की जिम्मेदारी दी गई है।

जनपद हरिद्वार में लगातार क्राइम के विरुद्ध सख्त रुख इख्तियार कर सुखी एवं समृद्ध समाज के निर्माण हेतु प्रयासरत ऑफिसर्स के नई तैनाती में रवाना होने से पूर्व पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद के पूरे जनपद से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण सम्मिलित हुए।

विदाई कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा साथ काम करने के दौरन के अपने अनुभव साझा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए श्री अजय सिंह व श्रीमती रेखा यादव के साथ पुनः काम करने की ईच्छा जताई।

अजय सिंह द्वारा इस दौरान सहयोग के लिए सभी साथियों का आभार जताते हुए जनपद हरिद्वार में अपने कार्यकाल को यादगार बताया। श्रीमती रेखा यादव द्वारा भी नवीन तैनाती पर रवाना होने से पूर्व जनपद हरिद्वार में मिले अनुभव को बेशकिमती बताते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।